{"_id":"6988961c880302e29406cb91","slug":"yfc-pandoga-a-won-the-siddh-baba-gwalbarh-football-tournament-una-news-c-93-1-ssml1048-180974-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वाईएफसी पंडोगा ए ने जीती सिद्ध बाबा ग्वालबढ़ फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वाईएफसी पंडोगा ए ने जीती सिद्ध बाबा ग्वालबढ़ फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंडोगा में आयोजित सिद्ध बाबा ग्वालबढ़ फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन पर सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय जोशी भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों और अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने खेल को और अधिक रोमांचक बनाया। सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मैच लायंस पंडोगा सी और वाईएफसी पंडोगा के बीच खेला गया, जिसमें लायंस पंडोगा सी ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में वाईएफसी पंजावर रेड और वाईएफसी पंडोगा ए आमने-सामने हुए, जिसमें पंडोगा ए ने 3-0 से विजयी रही।
जूनियर फाइनल में हिमालय एफसी और बीबीएनबी सलोह की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हिमालय एफसी पेनल्टी शूटआउट में विजयी रही। मुख्य फाइनल मुकाबला वाईएफसी पंडोगा ए और लायंस क्लब पंडोगा सी के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में वाईएफसी पंडोगा ए पेनल्टी शूटआउट के बाद विजेता बनी। आयोजन समिति ने इस प्रतियोगिता की सफलता और खिलाड़ियों के उत्साह को सराहा।
Trending Videos