फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, चीन की क्रांति के 100 साल, जानें और क्या खास होगा 2019 में

Sat, 29 Dec 2018 12:42 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 29 Dec 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
150th birth anniversary of Mahatma Gandhi, know why 2019 will be more memorable
2019

नया साल आने में महज कुछ दिन ही बचे हैं। साल 2018 कई बातों के लिए याद किया जाएगा। इस साल ऐसी कई घटनाएं भी हुईं जिन्होंने इतिहास की किताब में अपनी जगह बना ली। अब बात करते हैं आने वाले साल की। 2019 कई मामलों में 2018 से भी अधिक यादगार होने वाला है। इतिहास में घटी कई घटनाओं को इस साल याद किया जाएगा। जहां भारत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी, वहीं चीन में हुई क्रांति के 100 साल पूरे होंगे। तो चलिए जानते हैं, और क्या खास होगा 2019 में-

loader

महात्मा गांधी

150th birth anniversary of Mahatma Gandhi, know why 2019 will be more memorable
mahatma gandhi
भारत में इस साल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इसे भारत सरकार हर साल बड़े धूमधाम से मनाती है। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश भी होता है। गांधीजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अमूल्य योगदान दिया था। चाहे फिर किसानों की बात करें या फिर खादी की उन्होंने अंहिसा के रास्ते पर चलते हुए कई बड़ी जीत हासिल की।

किसानों के लिए उन्होंने कई आंदोलन चलाए और अंग्रेजों की अमानवीय नीतियों को नीचे झुका दिया। भारतीय बाजार और छोटो कामगारों की स्थिति बेहतर हो सके, इसके लिए उन्होंने खादी का प्रचार प्रसार किया। इसके महत्व से लोगों को अवगत कराया। आज भी पूरी दुनिया में खादी की एक विशेष जगह बनी हुई है। भारत को उसकी उन्नत खादी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। वहीं 2019 में गांधीजी की पत्नी की 75वीं पुण्यतिथि भी है। इस दिन को कस्तूरबा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाई लामा

150th birth anniversary of Mahatma Gandhi, know why 2019 will be more memorable
2019
भारत और चीन के रिश्तों की बात हो और दलाई लामा का जिक्र न हो, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। भारत और चीन के रिश्तों में खटास की एक वजह दलाई लामा भी बने थे जिन्हें भारत ने शरण दी थी। साल 1959 को तिब्बत में विद्रोह हुआ था। 

इस विद्रोह को मार्च में 60 साल पूरे होने वाले हैं। इस दौरान काफी संघर्ष और दंगे हुए। इस दौरान तिब्बत की राजधानी ल्हासा में मार्शल लॉ लगा दिया गया था। जिससे दलाई लामा भारत आने को मजबूर हो गए।

लियोनार्दो दा विंची

150th birth anniversary of Mahatma Gandhi, know why 2019 will be more memorable
lonardo
2 मई को इटली के मशहूर चित्रकार लिओनार्दो दा विंची की 500वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। सन 1452 में जन्में लिओनार्दो दा विंची इटली के मशहूर चित्रकारों में से एक थे। लियोनार्दो दा विंची ने दुनियाभर में चर्चित पेंटिंग 'मोना लीसा' सहित अनगिनत पेंटिग्स बनाई थीं। लेकिन मोना लीसा की पेंटिग को आज भी खूबसूरती की बेमिसाल अभिव्यक्ति माना जाता है। इस पेंटिंग के बारे में दुनियाभर के लोग जानते हैं।

सबसे खास बात ये है कि साल 1519 में अपनी मौत से पहले विंची ने एक जर्नल लिखा था। इसमें उन्होंने टैबलेट, इंटरनेट, मोबाइल फोन और ड्रोन आदि की कल्पना की थी। हैरानी की बात तो ये है कि उस समय में ऐसा कोई आविष्कार ही नहीं हुआ था। 
विज्ञापन

चीन की क्रांति

150th birth anniversary of Mahatma Gandhi, know why 2019 will be more memorable
chinese movement - फोटो : reddit.com
अगले साल 4 मई को चीन की क्रांति को 100 साल पूरे हो जाएंगे। इस दिन बीजिंग के थियानमैन चौक पर हजारों छात्रों ने साम्राज्यवादियों के खिलाफ प्रदर्शन किए थे। उस दौरान छात्रों ने सड़कों पर नारे लगाते हुए देश में लोकतंत्र और विज्ञान की प्रगति की मांग की थी। चीनी समाज में तभी आधुनिकता का जन्म हुआ। 

इसी आंदोलन से 1921 में चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का भी जन्म हुआ। चीनी समाज से सामंतवाद का अंत हुआ और माओवाद बनाम मार्क्सवाद की शुरुआत हुई। छात्रों के उस आंदोलन को आज भी याद किया जाता है। उस दिन की याद में चीनी में जगह-जगह जलसे और समारोह का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed