उत्तराखंड उदय संवाद में शूटर जसपाल बोले- खेलों में बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
LIVE UPDATES-
6.16PM: नेशनल लेवल के शूटर जसपाल राणा ने कहा कि 'खेलों में सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर और समर्पण की भी जरूरत है।'
5.45PM: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में पर्यटन बढ़ाना होगा और विस्थापन को घटाना होगा।
4.30 PM: चर्चा में अभिनेता केके मेनन ने कहा कि 'मैं सिर्फ निगेटिव किरदार नहीं निभाता मैं सिर्फ एक्टिंग करता हूं। मैं कम बजट की फिल्में करना पसंद करता हूं।' इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए गाने भी गाए।
4.00 PM: आयुर्वेद के लोकप्रिय आचार्य और पतंजलि के प्रमुख बालकृष्ण ने 'आयुर्वेद उद्योग और पहाड़' विषय पर चर्चा की।
3.45 PM: इससे पहले लंच के बाद एजुकेशन और पैरेंटिंग पर चर्चा शुरू हुई। शिक्षाविद् सुधा गुप्ता ने शिक्षा और पैरेंटिंग पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'पहले शहरों में होती थी, लेकिन अब उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं। सॉरी, थैंक यू और आई लव यू बोलने से जिंदगी की सारी टेंशन खत्म होती है।'
2.20 PM: गडकरी ने कहा कि जिंदगी वनडे क्रिकेट की तरह है। इसलिए उन्हें बॉल बरबाद करना पसंद नहीं है। या तो शॉट मारो या आउट हो जाओ। उन्होंने कहा कि जहां हिम्मत है वहां रास्ता है।
2.00 PM: गडकरी ने कहा कि वो परिवारवाद के खिलाफ हैं इसलिए उनके परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि भारी भरकम डिपार्टमेंट संभालना आसान है या पार्टी का अध्यक्ष बनना तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी हारना नहीं सीखा।
1.50 PM: गडकरी ने कहा कि जिन इलाकों में पेड़ काटे जा रहे हैं वहां प्लान्टेशन के लिए प्रति किलोमीटर 15 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है।
1.40 PM: नितिन गडकरी ने कहा कि एक साल में उत्तराखंड में सड़कों की हालत सुधरेगी। सड़क बनाने के लिए पेड़ काटने पड़ेंगे। लेकिन एक के बदले 10 पेड़ लगाएंगे।
1.35 PM: गडकरी ने कहा कि 2019 के पहले तक नया उत्तराखंड बनाने की योजना है। 111 नदियों में जलमार्ग बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2018 के पहले गंगा में जलमार्ग बन जाएंगे।
1.15 PM: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं सपने पूरे करने में भरोसा रखता हूं। उन्होंने कहा कि वह हवा में चलनी वाली बस शुरु करेंगे, उत्तराखंड में बायो फ्यूल का उपयोग होना चाहिए।
सीएम रावत ने बताया कैसे होगा विकास
12.50 PM: सीएम रावत बोले कि 200 करोड़ रुपये की लागत से NIFT बनाया जा रहा है। फिल्म शूटिंग के लिए निर्माताओं को छूट दी जाती है। इसे और भी बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है।
12.40 PM: सीएम ने कहा कि अप्रैल से मई तक मुजफ्फरनगर से देहरादून की रोड ठीक हो जाएंगी। विस्थापन रोकने के लिए योजना बनाई जा रही हैं।
12.35 PM: सीएम रावत ने कहा कि ऋषिकेश में इंटरनेशनल कंवेन्शन सेंटर बनेगा। 3 फाइव स्टार और 2 बजट होटल बनेंगे। AIIMS को 200 एकड़ जमीन और दी जाएगी। सीएम ने कहा कि होमस्टे योजना सफल हो रही है।
12.30 PM: सीएम बोले कि देहरादून में ग्रेवटी वाटर की स्कीम शुरू की गई है। जिसे 42 गांवों तक पहुंचाया जायेगा। राज्य में कई झीलें बनाई जा रही हैं। 13 जिलों और 13 जगहों पर काम चल रहा है।
12.25 PM: सीएम ने कहा कि राज्य में ई टेंडरिंग शुरू हुई है। किसानों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि ऋण योजना शुरू हुई है। एक लाख किसानों को इसका फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ों में पाली जाने वाली गाय का नाम बद्री गाय कर दिया गया है।
12.22 PM: सीएम बोले कि NH75 के निर्माण में 185 करोड़ का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में जो घोटाला हुआ उसका खुलासा करने में अमर उजाला का योगदान अहम है। अमर उजाला के योगदान के लिए धन्यवाद।
12.17 PM: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ट्रांसफर को रोकने के लिए सरकार ने स्थानान्तरण अधिनियम लागू किया है। राज्य में जनता की सहूलियत के लिए समाधान पोर्टल बनाया गया है। 1095 टोल फ्री नंबर भी शुरू किया गया है। सीएम ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
12.07 PM: बॉक्सर अखिल कुमार ने कहा कि उत्तराखंड से कई अच्छे मुक्केबाज निकले हैं, राज्य में सुविधाओं की कमी है। अखिल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि राज्य में इन्फ्रास्ट्रेक्चर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि खेलने कूदने से आप लाजवाब बनेंगे।
11.48 AM: गांव कस्बों का हिंदुस्तान मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं अखिल कुमार, जोया हुसैन, जिमी शेरगिल और विनीत कुमार सिंह
11.37 AM: अजय टम्टा ने कहा कि हम स्विट्जरलैंड से आगे निकलने में समक्ष हैं। राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के स्टेट हाइवे को नेशनल हाइवे में बदला है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से राज्य के गांवों को जोड़ा जा रहा है। और अधिक गांवों को इससे जोड़ा जा रहा है।एशिया का सबसे बड़ा बांध भी उत्तराखंड में बनने जा रहा है।
11.25 AM: केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिलने लगा है।
11.07 AM: विनीत नायर ने अपने जीवन और उत्तराखंड से जुड़ाव को आगंतुकों के साथ बांटा। उन्होंने कहा कि यदि हमारी एस्पीरेशन बड़ी हो जाएगी तो हम उत्तराखंड को स्विट्जरलैंड जैसा बना सकते हैं। उत्तराखंड को मेडिकल टूरिज्म और आईटी का कैपिटल बनाया जा सकता है।
10.53 AM: केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अमर उजाला उत्तराखंड उदय संवाद 2018 के प्रस्तुतकर्ता हैं पैसिफिक। स्मार्टफोन पार्टनर हैं कोमियो। सोशल मीडिया पार्टनर है फेसबुक। टीवी पार्टनर समाचार प्लस उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड न्यूज चैनल है। उत्तराखंड शासन, पासपास पल्स, मदर्स प्राइड, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य बिरला टैनफैक, ब्रिडकुल, अमरउजाला डॉट कॉम, फिरकी डॉट इन, माय रिजल्ट प्लस, अमर उजाला काव्य और अमर उजाला टीवी इस आयोजन के एसोसिएट पार्टनर्स हैं। टूव्हीलर पार्टनर हैं यूएम। आउटडोर पार्टनर हैं AUTDoors और ट्रैवल पार्टनर हैं GTS.