फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   an uncle exploited his minor niece police arrested accused In Bhadrak Odisha

ओडिशा में चाचा ने रिश्तों को किया तार-तार: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में हुआ गिरफ्तार, कैसे खुला राज?

Wed, 08 Jul 2026 01:35 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 08 Jul 2026 01:35 PM IST
सार

ओडिशा में नाबालिग से कथित दुष्कर्म के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के माता-पिता की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
an uncle exploited his minor niece police arrested accused  In Bhadrak Odisha
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के भद्रक जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 44 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के माता-पिता की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


कब हुई आरोपी की गिरफ्तारी?
पुलिस ने आरोपी की पहचान भद्रक टाउन थाना क्षेत्र के निवासी 44 वर्षीय सिनु मुर्मू के रूप में की है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता के परिवार की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपी ने घटना को कैसे दिया अंजाम?
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता डुबुरी में काम करते हैं और उन्होंने अपनी 14 वर्षीय बेटी को उसके चाचा के साथ घर पर छोड़ा था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए पिछले कुछ दिनों में दो बार नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे खुला मामला?
भद्रक टाउन पुलिस के प्रभारी निरीक्षक (IIC) प्रवंशी मिश्रा ने बताया कि घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने अपने माता-पिता के घर लौटने पर उनके सामने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने तुरंत भद्रक टाउन पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


ये भी पढ़ें: बारुईपुर में दुष्कर्म-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, महुआ मोइत्रा ने पुलिस पर क्या सवाल उठाए?
 
मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed