बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2026 Amit Shah Assam Visit BJP Campaigning Roadshow in Guwahati hindi news updates

Assam: असम में भाजपा का रोड शो, अमित शाह ने भरी हुंकार; बोले- 90 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 28 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो कर पार्टी के लिए वोट मांगे। असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस की ओर से सत्ता का वनवास खत्म होने की उम्मीद में चुनाव लड़ा जा रहा है।

Assembly Elections 2026 Amit Shah Assam Visit BJP Campaigning Roadshow in Guwahati hindi news updates
गुवाहाटी में भाजपा के रोड शो में अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर गुवाहाटी में रोड शो किया। असम चुनाव में भाजपा ने कई बड़े चेहरों के साथ पूरी ताकत झोंक दी है। अमित शाह के साथ भाजपा के प्रचार वाहन पर पार्टी के नेता प्रद्युत बोरदोलोई भी साथ दिखे।
Trending Videos


गौरतलब है कि असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ही प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। असम चुनाव से पहले दोनों ही दलों में बागियों का बोलबाला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Asia Conflict: सऊदी के क्राउन प्रिंस से PM मोदी ने की बात, ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की निंदा की

भारी बहुमत से बनाएंगे असम में सरकार : अमित शाह
रोड शो के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, "हम तीसरी बार भारी बहुमत से असम में सरकार बनाने जा रहे हैं। असम की जनता भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। हम 90 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएंगे।"
 

प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस पर साधा निशाना
रोड शो से पहले असम से दो बार के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था और उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही थी। बता दें कि पांच दशकों तक कांग्रेस से जुड़े रहे बोरदोलोई अब भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान: BJP ने जारी की ममता सरकार की चार्जशीट, जवाब में टीएमसी का आरोप-पत्र से पलटवार

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed