सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengal falta assembly repoll counting begins under tight security

Falta Repoll: भाजपा के देबांग्शु की जीत, सीपीएम प्रत्याशी को एक लाख+ वोट से हराया, TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 24 May 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

फलता विधानसभा सीट पर हुई धांधली के बाद चुनाव आयोग की मुस्तैदी और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच पुनर्मतदान संपन्न हुआ। 87 प्रतिशत मतदाताओं की भारी भागीदारी के बाद आज हुई मतगणना में भाजपा के देबांग्शु पांडा को विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे नंबर पर वाम दर के प्रत्याशी रहे। कांग्रेस तीसरे नंबर पर, जबकि टीएमसी उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहे।

bengal falta assembly repoll counting begins under tight security
फलता विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देबांग्शु पांडा जीते - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के बाद आज मतों की गिनती हुई। 22वें और अंतिम राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी देबांग्शु पांडा को विजयी घोषित किया गया। दूसरे नंबर पर सीपीआईएम प्रत्याशी शंभू नाथ कुर्मी रहे। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे, जबकि भाजपा सरकार बनने से पहले सत्तारूढ़ रही तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी को 7783 वोट मिले।





22वें राउंड की मतगणना के बाद की स्थिति क्या?
निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी को 1,49,666 वोट मिले हैं। जीत का अंतर 1.09 लाख वोट से अधिक रहा है। दूसरे नंबर पर रहे सीपीएम प्रत्याशी शंभू नाथ कुर्मी को 40,645 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 10,084 वोट मिले। चौथे नंबर पर खिसकी पार्टी- तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जहांगीर खान को केवल 7783 वोट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर वाम दल प्रत्याशी शंभू नाथ कुर्मी
इससे पहले 20वें राउंड की गिनती तक भाजपा प्रत्याशी ने 1.04 लाख से अधिक वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। करीब एक लाख वोट से आगे चल रहे पांडा के बाद दूसरे नंबर पर वाम दल प्रत्याशी शंभू नाथ कुर्मी हैं। इसका मतलब ये है कि सीपीआईएम के साथ-साथ कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस भी दौड़ से लगभग बाहर हो चुके हैं। विजेता का औपचारिक एलान होना बाकी है।
विज्ञापन
Trending Videos


भाजपा प्रत्याशी को 1.37 लाख से अधिक वोट
शाम करीब चार बजे तक 19वें राउंड की गिनती तक भाजपा प्रत्याशी 99,433 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा नेता देबांग्शु पांडा को 1.37 लाख से अधिक वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सीपीआईएम प्रत्याशी हैं। सीपीआईएम प्रत्याशी शंभु नाथ कुर्मी को 38,285 वोट मिले हैं। 

सीपीएम के अलावा कांग्रेस और टीएमसी के उम्मीदवार भी दौड़ से बाहर
इससे पहले दोपहर करीब सवा दो बजे 15वें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा के देबांशु पांडा सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने सीपीएम के शंभू नाथ कुर्मी पर 69,000 से अधिक वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है। भाजपा को अब तक 1,03,089 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएम को सिर्फ 33,416 वोट मिले हैं। कांग्रेस और टीएमसी के उम्मीदवार इस दौड़ में बहुत पीछे छूट गए हैं।

ईवीएम से छेड़छाड़ के बाद हुआ था ऐतिहासिक फैसला
बता दें कि बीते 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के दौरान इस सीट पर मतदान हुआ था। उस समय ईवीएम में हेरफेर और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। भारी हंगामे के बाद निर्वाचन आयोग ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर मतदान रद्द कर दिया था। इसके बाद बीते 21 मई को पूरी सीट पर दोबारा मतदान कराने का आदेश जारी किया गया था।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम और रिकॉर्ड वोटिंग
21 मई को हुए पुनर्मतदान में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। क्षेत्र के कुल 2.36 लाख मतदाताओं में से 87 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुनर्मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था दोगुनी कर दी थी। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों की करीब 35 कंपनियां तैनात की गई थीं, जिससे मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: West Bengal Elections: झालमुड़ी खाने के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी- भवानीपुर से भारी अंतर से हारेंगी ममता बनर्जी

टीएमसी उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान 
इस सीट पर चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और नाटकीय रहा। हालांकि आधिकारिक तौर पर मैदान में छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन ऐन वक्त पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से महज दो दिन पहले अचानक घोषणा कर दी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि टीएमसी ने इसे जहांगीर खान का व्यक्तिगत फैसला बताया, लेकिन इस कदम ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी थी।

इत्र और टेप कांड से सुर्खियों में आई थी सीट
29 अप्रैल को मतदान के दौरान फलता सीट पर भारी तनाव व्याप्त हो गया था। कई बूथों से ऐसी शिकायतें आई थीं कि ईवीएम मशीनों पर इत्र जैसी कोई चीज और चिपचिपे टेप लगाए गए थे। इसके बाद जब चुनाव अधिकारियों ने मामले की गहन जांच की, तो पता चला कि कई पोलिंग बूथों पर वेब कैमरों के फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। इस मामले में बूथ स्तर के अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, मतदान कर्मियों और चुनाव पर्यवेक्षकों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए थे। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने सभी बूथों पर दोबारा वोटिंग का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed