सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Rottweiler dog launched attack on woman morning walk woman serious injuries require 80 stitches

Bengaluru: रॉटवीलर कुत्ते ने सुबह की सैर पर निकली महिला पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक; लगे 80 टांके

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

बेंगलुरु में एक पालतू रॉटवीलर कुत्ते ने महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में घायल महिला के चेहरे और सिर पर 80 टांके लगे हैं। इस इनकी आठ घंटे सर्जरी चली। मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने के आरोप में कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Bengaluru Rottweiler dog launched attack on woman morning walk woman serious injuries require 80 stitches
कुत्ते का काटना ( फाइल फोटो) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में एक पालतू रॉटवीलर कुत्ते ने सुबह की सैर पर निकली महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला के चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


कैसे हुई घटना?
यह घटना 26 जनवरी की सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली 31 साल की शालिनी दुबे अपने घर के पास टहल रही थीं। तभी पड़ोसी का रॉटवीलर कुत्ता अचानक उनकी ओर दौड़ा। हमले के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुत्ते ने शालिनी को सड़क पर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसने उनके चेहरे और गर्दन पर बार-बार काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शालिनी के पति सत्य प्रकाश दुबे ने बताया कि उनकी पत्नी की हालत बहुत गंभीर थी। उनके चेहरे, गले और सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों ने करीब आठ घंटे तक सर्जरी की। एक घाव लगभग सात सेंटीमीटर गहरा था, जो सांस की नली के बिल्कुल करीब था। शालिनी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Mumbai: ठाणे में कुत्ते के काटने के कुछ हफ्ते बाद बच्चे की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; लोगों में आक्रोश

पीड़ित परिवार ने लगाए आरोप
पीड़ित परिवार ने कुत्ते के मालिक पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मालिक ने इतने खतरनाक कुत्ते को बिना पट्टे और बिना जाली (मजल) के सड़क पर खुला छोड़ दिया था। सत्य प्रकाश ने कहा कि अगर कोई मालिक अपने पालतू जानवर को काबू में नहीं रख सकता, तो उसे सार्वजनिक जगहों पर खुला छोड़ने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गहरे सदमे में हैं और डॉक्टरों का कहना है कि हमले के निशान उनके शरीर पर हमेशा रहेंगे। इस दंपत्ति का एक छोटा बच्चा भी है, जो इस घटना से डरा हुआ है।

पुलिस ने क्या की कार्रवाई?
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक अमरेश रेड्डी के खिलाफ केस दर्ज किया। उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएएस) की धारा 117 (तीन) (जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों की सुरक्षा खतरे में डालना) और 291 (जानवर के मामले में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने अमरेश रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि खतरनाक नस्ल के कुत्तों को लेकर नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed