{"_id":"69b3434ddb20baddba0d19a6","slug":"bihar-new-government-formation-formula-nitish-kumar-resignation-nishant-deputy-cm-bjp-jdu-alliance-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तैयार, नीतीश के इस्तीफे के बाद निशांत बनेंगे उप मुख्यमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar: बिहार में नई सरकार के गठन का फॉर्मूला तैयार, नीतीश के इस्तीफे के बाद निशांत बनेंगे उप मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:20 AM IST
विज्ञापन
सार
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू में शामिल होने के बाद से ही काफी सक्रिया नजर आ रहे हैं। निशांत कुमार ने 11 मार्च को जदयू दफ्तर में पहुंचकर पार्टी के युवा विधायकों, वरिष्ठ पदाधिकरियों और युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बिहार के कई जिलों से पार्टी के पदाधिकारी निशांत से मिलने आए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
बेटे निशांत कुमार के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
बिहार में नई सरकार के गठन का फाॅर्मूला तैयार कर लिया गया है। फाॅर्मूले के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। इसके तत्काल बाद नई सरकार का गठन कर दिया जाएगा।
जदयू को डिप्टी सीएम के दो पद सहित भाजपा के बराबर 15 मंत्री पद दिए जाएंगे। पहले की तरह गृह विभाग और विधानसभा स्पीकर का पद भाजपा के पास ही रहेगा।
इसके साथ ही जदयू पहली बार राज्य में आधिकारिक रूप से भाजपा के छोटे भाई की भूमिका में होगी। जदयू के वरिष्ठ नेता के मुताबिक निशांत का डिप्टी सीएम बनना और अपने पिता नीतीश की विधान परिषद की सीट पर उपचुनाव लड़ना तय है। दूसरा डिप्टी सीएम कौन होगा, इस पर विमर्श जारी है। नीतीश के इस्तीफे के बाद निशांत को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। योजना उन्हें जल्द ही नीतीश की जगह पार्टी का अध्यक्ष बनाने की भी है।
लोजपा के दो, आरएलएम और हम के 1-1 मंत्री होंगे
नई सरकार में लोजपा (आर) को 2 और आरएलएम व हम को 1-1 मंत्री पद दिए जाएंगे। चूंकि नई सरकार में दोनों डिप्टी सीएम जदयू के होंगे, इसलिए विभागों के बंटवारे पर राजग को नए सिरे से माथापच्ची करनी होगी। हालांकि यह तय है कि विधान सभा अध्यक्ष का पद और गृह विभाग पहले की तरह भाजपा के पास ही रहेगा।
मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार
जदयू के वरिष्ठ नेता ने बताया कि भाजपा नेतृत्व ने सीएम नीतीश को नए सीएम के चयन में उनकी पसंद का ख्याल रखने का आश्वासन दिया है। चूंकि इस बदलाव के बाद पहली चुनौती राज्य में लव-कुश समीकरण (कुर्मी व कुशवाह जाति) को बरकरार रखने की है। कुर्मी बिरादरी के निशांत का डिप्टी सीएम बनता तय है, ऐसे में वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नए सीएम हो सकते हैं। सम्राट की सीएम नीतीश से नजदीकी भी है। हालांकि उक्त नेता ने कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए औपचारिक तौर पर कोई बातचीत नहीं हुई है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन