सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJD Chief naveen patnaik furious over bjp mp nishikant dubey remark on biju patnaik

BJD: भाजपा सांसद के बयान पर भड़के नवीन पटनायक, कहा- उन्हें मनोचिकित्सक को दिखाने की जरूरत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 30 Mar 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा 27 मार्च 2026 को एक बयान में ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक को लेकर एक बड़ा दावा किया गया। जिस पर विवाद हो गया है। बीजद इस मुद्दे पर हमलावर है। अब पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने भी भाजपा सांसद की समझ पर सवाल उठा दिए हैं। 

BJD Chief naveen patnaik furious over bjp mp nishikant dubey remark on biju patnaik
नवीन पटनायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा बीजू पटनायक को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब बीजू पटनायक के बेटे और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने भाजपा सांसद के बयान पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और बयान की कड़ी निंदा की। बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शायद टिप्पणी करने वाले सांसद को यह जानकारी नहीं है कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन के साथ संघर्ष के दौरान बीजू पटनायक को रणनीति बनाने में मदद के लिए दिल्ली में अपने कार्यालय के पास ही एक दफ्तर दिया था, जबकि वह ओडिशा के मुख्यमंत्री थे।
Trending Videos


भाजपा सांसद के बयान पर क्या बोले नवीन पटनायक
भुवनेश्वर में मीडिया से बात करते हुए नवीन पटनायक ने कहा, 'बीजू बाबू के बारे में जो अपमानजनक बातें की गईं, उन्हें सुनकर मैं हैरान हूं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ये पता है कि चीन के साथ लड़ाई के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बीजू पटनायक को रणनीति बनाने में मदद करने के लिए दिल्ली में अपने कार्यालय के पास ही एक दफ्तर दिया था, जबकि वे उस समय ओडिशा के मुख्यमंत्री थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उस समय मैं लगभग 13 वर्ष का था, लेकिन मुझे अच्छी तरह याद है कि चीनी हमले को लेकर बीजू बाबू कितने गुस्से में थे और उसे रोकने के लिए उन्होंने कितने प्रयास किए थे। इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए उन सांसद को किसी मनोचिकित्सक को दिखाने की जरूरत है।'

निशिकांत दुबे ने क्या कहा था?
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को एक बयान में दावा किया था कि 1960 के दशक में अमेरिका ने तिब्बत में अपने सैनिक और सीआईए एजेंट भेजे थे क्योंकि उसे डर था कि चीन तिब्बत पर कब्जा कर लेगा। दलाई लामा और उनके भाई लगातार अमेरिकी सरकार के संपर्क में थे। पंडित नेहरू ने पूरा युद्ध अमेरिका के पैसों और सीआईए के सहयोग से लड़ा। उस समय ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक अमेरिका, सीआईए और नेहरू के बीच की कड़ी थे। 

बीजद सांसद ने दुबे के बयान के विरोध में संसदीय समिति से दिया इस्तीफा
बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सस्मित पात्रा ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर अपमानजनक बयान दिए जाने के विरोध में सस्मित पात्रा ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा के सभापति को शनिवार को लिखे एक पत्र में पात्रा ने कहा, 'विरोध स्वरूप और सैद्धांतिक तौर पर मैं निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं ऐसे व्यक्ति के अधीन सेवा जारी नहीं रख सकता, जो दिवंगत बीजू पटनायक के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करता है, जैसा कि उन्होंने आज एक सार्वजनिक बयान में किया।'

ये भी पढ़ें- BJD: बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा का संसदीय समिति से इस्तीफा, निशिकांत दुबे के बीजू पटनायक पर बयान से उपजा विवाद

महिला विधायक के आवास पर हमले की घटना पर हुए नाराज
हाल ही में ओडिशा पुलिस की एक टीम कालाहांडी जिले के नरला में बीजद की मौजूदा विधायक मनोरमा मोहंती के आवास पर पहुंची। बीजद विधायक के पति पर तहसीलदार को धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बीजद विधायक ने आरोप लगाया कि ओडिशा पुलिस ने उनकी बेटी और घरेलू सहायिका से दुर्व्यवहार किया। 

इस मामले पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, 'कल विधानसभा की एक महिला सदस्य के आवास पर हमला किया गया, जो बेहद चौंकाने वाला और पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। एक घरेलू सहायक को भी घसीटा गया और अपमानित किया गया।' उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे घटनाक्रम लोकतंत्र के लिए गंभीर सवाल खड़े करते हैं। 'जब इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो यह सोचने पर मजबूर करता है कि लोकतंत्र में आखिर क्या हो रहा है।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed