Manipur: भाजपा सांसद ने केंद्र सरकार के सामने उठाया मणिपुर पुनर्वास का मुद्दा, कहा- पीड़ितों की वापसी जरूरी
मणिपुर की राज्यसभा सांसद ए. शारदा देवी ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर राज्य सरकार के लंबित प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) के कल्याण और पुनर्वास पर विशेष जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर की सांसद ए शारदा देवी ने बुधवार को केंद्र से राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत अलग-अलग प्रस्तावों को जल्द से मंजूरी देने का आग्रह किया, जिसमें आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के कल्याण और पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया गया।
सांसद ने एक्स पर क्या बताया?
उन्होंने संसद भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। इसके साथ ही मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक स्थिति के बीच राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। राज्यसभा सांसद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मणिपुर सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों और मांगों को मंजूरी देने में सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया है। मौजूदा संकट से प्रभावित समुदायों के लिए समय पर हस्तक्षेप और बेहतर समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि चर्चाओं में विशेष रूप से आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के कल्याण और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया गया। राज्य भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मणिपुर के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और बैठक के दौरान उठाए गए अनुरोधों पर उचित विचार करेगा।