सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central schemes will now gain momentum in Bengal, Kerala, Tamil Nadu; many schemes were stalled

Central Schemes: बंगाल, केरल-तमिलनाडु में अब केंद्रीय योजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार; सियासी टकराव से रुकी थी योजनाएं

अजीत खरे, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Fri, 08 May 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र सरकार की कई लंबित योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। वहीं तमिलनाडु और केरल में भी नीट, नई शिक्षा नीति और तीन-भाषा नीति जैसे मुद्दों पर केंद्र-राज्य विवाद रहे। अब नई राजनीतिक परिस्थितियों में इन राज्यों में केंद्र की योजनाओं और नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन की संभावना जताई जा रही है।

Central schemes will now gain momentum in Bengal, Kerala, Tamil Nadu; many schemes were stalled
केंद्रीय कैबिनेट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

सरकार बदलने के साथ ही पश्चिम बंगाल में पीएम से जुड़ी तमाम योजनाओं को अब रफ्तार मिल सकती है। ममता सरकार ने इस तरह की कई योजनाओं को अपने यहां लागू नहीं किया था। बंगाल सरकार से इसी तरह की खींचातानी के चलते जनगणना का पहला चरण भी शुरू नहीं हो पाया था। अब यह भी नई सरकार के गठन के बाद जल्द शुरू हो जाएगा। उधर, तमिलनाडु व केरल में भी केंद्र व राज्य के तमाम मुद्दों पर पहले जैसा टकराव खत्म होने या कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें- Weather: उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, राजस्थान - गुजरात में लू, पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी की सरकार ने केंद्र की आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की। उसका तर्क था कि इसी तरह की योजना उनकी सरकार ने पहले से चला रखी है। पीएम किसान व पीएम आवास योजना को लेकर भी केंद्र व राज्य सरकार के बीच फंड, लाभार्थियों की वास्तविक संख्या को लेकर भी विवाद रहा है। स्कूलों के अपग्रेडिंग संबंधी पीएम श्री योजना बंगाल में सियासत की भेंट चढ़ गई । हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कहा था कि पीएम नाम से केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का टीएमसी सरकार या नाम बदल देती है या उसे पूरी तरह लागू ही नहीं करती। जैसे पीएम आवास योजना पीएम जन आरोग्य योजना आदि।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- म्यांमार सीमा से सटे गांवों पर ड्रोन हमला: कई घरों में आगजनी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; उग्रवादी संगठन पर शक

तमिलनाडु ने नीट व राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जताया एतराज
तमिलनाडु ने भी पीएम श्री योजना लागू करने में आनाकानी की। इसी तरह राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) व राष्ट्रीय शिक्षा नीति का भी स्टालिन सरकार ने तीखा विरोध किया था। खास तौर पर तीन-भाषा नीति पर उसे खासा एतराज था। केंद्र सरकार का कहना था, कि डीएमके सरकार केंद्र द्वारा वित्त पोषित योजनाओं का नाम बदल रही है या उनका श्रेय खुद ले रही है। तमिलनाडु व केरल में इसको लेकर केंद्र व सरकार के बीच कई बार गतिरोध बना रहा। अब चूंकि चुनाव हो गए हैं तो इन तीनों राज्यों में यह योजना लागू करने के लिए केंद्र सरकार फिर पहल करेगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed