{"_id":"6a798db00cfa45a39808fff4","slug":"eight-assam-residents-injured-in-firing-along-arunachal-border-police-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firing In Assam: अरुणाचल सीमा पर फायरिंग, असम के आठ लोग घायल; वारदात में सात लोगों की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Firing In Assam: अरुणाचल सीमा पर फायरिंग, असम के आठ लोग घायल; वारदात में सात लोगों की हालत गंभीर
Mon, 10 Aug 2026 02:09 PM IST
Pavan
पीटीआई, नॉर्थ लखीमपुर
पीटीआई, नॉर्थ लखीमपुर
Published by: Pavan
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
firing, shot, gun
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के धेमाजी जिले में असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास सोमवार सुबह फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की ओर से आए कुछ लोगों ने असम के ग्रामीणों पर कथित तौर पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह मिंगमंग बस्ती में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, असम की जमीन पर अरुणाचल प्रदेश के कुछ लोगों द्वारा कथित अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।
ग्रामीणों को निशाना बनाकर गोलीबारी
अधिकारी के अनुसार, सीमा के दूसरी तरफ से आए कुछ लोगों ने असम के ग्रामीणों को निशाना बनाकर कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान दुर्गेश्वर पाटिर, रोहित डोले, नागराज डोले, बिग्गेश्वर पाटिर, पामे पेगू, संजय तायूंग, उत्पल डोले और जन डोले के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए गोगामुख ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से सात लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए धेमाजी सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम-अरुणाचल सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर जमीन पर कथित अतिक्रमण को विवाद की वजह बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।