{"_id":"6a798550322cdc581a0f3b57","slug":"six-tribal-girls-bitten-by-snakes-in-maharashtra-gadchiroli-three-dead-collector-orders-inquiry-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में छह आदिवासी लड़कियों को सांप ने काटा; तीन की मौत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में छह आदिवासी लड़कियों को सांप ने काटा; तीन की मौत, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Mon, 10 Aug 2026 01:31 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:31 PM IST
सार
गढ़चिरौली जिले के जप्तलाई गांव स्थित एक आदिवासी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में जमीन पर सो रही छह नाबालिग छात्राओं को जहरीले सांप ने काट लिया। इनमें 8, 12 और 14 साल की तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 11 से 14 वर्ष की तीन अन्य छात्राओं का इलाज जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आवासीय स्कूल में जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी लड़कियों की मौत हो गई और तीन अन्य का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार आधी रात को धनोरा तालुका मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर जप्तलाई गांव में स्थित सहायता प्राप्त आदिवासी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में हुई।
विज्ञापन
जमीन पर सोने के दौरान सांप ने काटा
सूत्रों ने बताया कि स्कूल के हॉस्टल में जमीन पर सो रही नाबालिग लड़कियों को एक जहरीले सांप ने काट लिया। इनमें से 8, 12 और 14 साल की तीन लड़कियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 11 से 14 साल की उम्र की तीन अन्य लड़कियों का सांप के काटने का इलाज चल रहा है। वहीं, जिला कलेक्टर अविष्यंत पांडा ने कहा कि घटना कैसे हुई, छात्रों के रहने की जगह पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, और क्या स्कूल प्रबंधन ने जरूरी सुरक्षा नियमों और सावधानियों का पालन किया था, यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ नियमों के अनुसार होगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि तीन छात्राओं का इलाज चल रहा है। उन्हें तुरंत एंटी-वेनम दवाएं दी गईं और मेडिकल टीमें उनकी हालत पर बारीकी से नजर रख रही हैं। कलेक्टर ने जिला सर्जन को निर्देश दिया कि इलाज में कोई कमी न हो और छात्राओं को विशेष देखभाल मिले। पांडा ने कहा कि आदिवासी विकास विभाग की टीमें घटनास्थल का निरीक्षण करेंगी और जरूरी जानकारी इकट्ठा करेंगी। जांच के दौरान अगर लापरवाही या सुरक्षा में चूक पाई जाती है, तो जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के सांसद: कांग्रेस बोली- 'इंडिया' की बात मजबूती से रखें; कहां होगी मुलाकात?
मंत्री ने जताया दुख
वहीं, गढ़चिरौली के सह-अभिभावक मंत्री आशीष जायसवाल ने भी घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जायसवाल ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि इलाज करा रही छात्राओं को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं और सहायता उपलब्ध कराई जाए। आदिवासी विकास विभाग की टीम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।