सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chhatrapati sambhajinagar corporation demolishes aimim councillor mateen patel properties in nida khan case

TCS Case: संभाजीनगर में AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मुख्य आरोपी निदा खान को पनाह देने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 13 May 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने एआईएमआईएम नेता मतीन पटेल के अवैध निर्माणों को गिरा दिया है। पटेल पर नासिक टीसीएस मामले की आरोपी निदा खान को पनाह देने का आरोप है। कोर्ट से उन्हें राहत न मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
 

chhatrapati sambhajinagar corporation demolishes aimim councillor mateen patel properties in nida khan case
अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने बुधवार को एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल के घर और अन्य संपत्तियों पर बने अवैध निर्माणों को ढहा दिया। मतीन पटेल पर नासिक टीसीएस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को शरण देने का आरोप है। पुलिस ने सात मई को निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि एआईएमआईएम नेता पटेल ने उसे छिपने के लिए जगह दी थी।
Trending Videos


कोर्ट से नही मिली राहत
नगर निगम ने 9 मई को पटेल को एक नोटिस जारी किया था। इसमें नरेगांव इलाके में उनके अवैध निर्माणों पर 72 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था। नोटिस में यह भी कहा गया था कि अगर पटेल का जवाब नहीं मिलता है, तो निगम संपत्ति के भविष्य पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र होगा। मतीन पटेल ने इस मामले में रोक लगाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध निर्माणों हुई कार्रवाई
बुधवार सुबह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच निगम के कर्मचारियों ने पटेल के घर, दफ्तर और कुछ दुकानों के अवैध हिस्सों को गिराने की कार्रवाई की। मेयर समीर राजुरकर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। इससे पहले मंगलवार रात पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने नरेगांव में पटेल के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई की आलोचना की। जलील ने कहा कि उन्होंने कोर्ट से एक हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन निगम ने निर्माण गिराने में बहुत जल्दबाजी दिखाई। उन्होंने समर्थकों से वादा किया कि वे मतीन के लिए ऐसा घर बनाएंगे जिसे पूरा देश देखेगा।

ये भी पढ़ें: 'विजय' की अग्निपरीक्षा: तमिलनाडु में आज टीवीके को साबित करना होगा बहुमत; AIADMK में बगावत से सियासत गरमाई

मेयर राजुरकर ने बताया कि पटेल की पार्षद सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके लिए उनकी संपत्ति के दस्तावेजों की जांच हो रही है। महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम के तहत चुनाव नामांकन के समय कोई भी जानकारी छिपाना गलत है। अगर पटेल ने नियमों का उल्लंघन किया है, तो उनकी सदस्यता खत्म होनी चाहिए।

क्या है मामला?
निदा खान पर नासिक की टीसीएस यूनिट में महिला सहकर्मियों के कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न का आरोप है। नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) इस मामले में छेड़छाड़ और उत्पीड़न के नौ मामलों की जांच कर रही है। टीसीएस ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ सख्त नीति रखती है। कंपनी ने इस मामले में शामिल आरोपी कर्मचारियों को पहले ही निलंबित कर दिया है। मतीन पटेल को इस पूरे मामले में आरोपी को शरण देने के लिए नामजद किया गया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed