सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi meets K Sudhakaran ahead of Kerala polls, reaffirms party unity

केरल चुनाव: राहुल गांधी-खरगे ने की सुधाकरण से मुलाकात, बोले- मजबूत स्थिति में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर। Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 28 Mar 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल ने कन्नूर में पार्टी सांसद के. सुधाकरण से मुलाकात कर पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। राहुल गांधी ने सुधाकरण के समर्पण की सराहना। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

Congress leader Rahul Gandhi meets K Sudhakaran ahead of Kerala polls, reaffirms party unity
के सुधाकरण के साथ राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल व अन्य - फोटो : एक्स/राहुल गांधी
विज्ञापन

विस्तार

केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कन्नूर से पार्टी के सांसद के सुधाकरण और उनके परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।
Trending Videos


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' एक पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने सुधाकरण की लंबे समय से केरल के लोगों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने लिखा, आज मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वेगुगोपाल के साथ सुधाकरण और उनके परिवार से मुलाकात की। के सुधाकरण ने अपना पूरा जीवन केरल की जनता के लिए संघर्ष करते हुए बिताया है, हर तूफान, हर चुनौती और हर परीक्षा का सामना करते हुए। उनमें एक सच्चे कांग्रेस सिपाही का बल और निष्ठा है। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) एकजुट और मजबूत है। हम केरल में 100 सीटों के साथ एक शानदार जीत की ओर अग्रसर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधाकरण ने क्या कहा?
यह मुलाकात उस समय हुई है, जब सुधाकरण के सियासी भविष्य को लेकर चर्चा हो रही है। सुधाकरण को आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं किया गया। कांग्रेस सांसद ने इस अटकल को भी खारिज किया कि वह कन्नूर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह कांग्रेस में रहकर नई पहलों और गतिविधियों के साथ काम जारी रखेंगे।

20 मार्च को दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए कांग्रेस सांसद सुधाकरण ने कहा था कि उनका पार्टी को चुनौती देने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी उनसे बड़ी है और वह केवल उसका एक छोटा हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान: BJP ने जारी की ममता सरकार की चार्जशीट, जवाब में टीएमसी का आरोप-पत्र से पलटवार

सुधाकरन ने कहा, मेरा रुख है कि मैं पार्टी के अंदर रहकर काम करता रहूं। मैं नई पहलों और गतिविधियों के साथ पार्टी के लिए आगे बढ़ूंगा। पार्टी के बिना मैं और कहां जाऊंगा? केवल इसलिए कि मुझे उम्मीदवारी से वंचित किया गया, इसका मतलब यह नहीं कि मुझे पार्टी से बाहर किया गया। मैं अब चुनाव नहीं लड़ रहा। अगर पार्टी अनुमति देती है तो मैं चुनाव लड़ूंगा, अन्यथा नहीं। मेरा इरादा पार्टी को चुनौती देने का नहीं है। पार्टी बहुत बड़ी है और मैं उसका सिर्फ एक छोटा हिस्सा हूं। मेरा निर्णय यह है कि मैं पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध रहूं और उसी के अनुसार आगे बढ़ूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed