Death Anniversary: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी और कांग्रेस नेतृत्व ने दी श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें याद किया। मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली के 'वीर भूमि' जाकर उनकी समाधि पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वीर भूमि पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया और उनकी समाधि पर फूल चढ़ाए। इसी दौरान, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया और उनकी समाधि पर फूल चढ़ाए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
VIDEO | Delhi: Congress president Mallikarjun Kharge (@kharge), Senior Congress leader Sonia Gandhi, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) and Congress MP Priyanka Gandhi (@priyankagandhi) pay floral tributes to former PM Rajiv Gandhi on his death anniversary at Vir Bhumi.… pic.twitter.com/2yUvgKsyoK
विज्ञापन Trending Videos— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2026
क्या बोले राहुल गांधी?
नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी राजीव गांधी को याद करते हुए संदेश लिखे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ तस्वीर साक्षा करते हुए एक में लिखा, 'पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'
पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2026
आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। pic.twitter.com/uToSqMGdY3
बता दें कि, राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी।
(खबर अपडेट की जा रही है)