{"_id":"6a0e7b00624a98e5a2006797","slug":"a-massive-fire-broke-out-near-thane-station-a-fireman-and-a-security-guard-died-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Fire: ठाणे स्टेशन के पास लगी भीषण आग; फायरमैन और सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Fire: ठाणे स्टेशन के पास लगी भीषण आग; फायरमैन और सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दो अन्य घायल
ठाणे, पीटीआई
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 21 May 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार
ठाणे रेलवे स्टेशन के पास गामदेवी मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में एक फायरमैन और एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई, जबकि दो दमकलकर्मी घायल हुए हैं। आग सुबह करीब 3:45 बजे लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई।
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित गामदेवी मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक फायरमैन और एक सुरक्षा गार्ड की जान चली गई, जबकि दो अन्य दमकलकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, आग इतनी भयावह थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, यह मेजर फायर थी, जिसने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। बाजार परिसर में कपड़ों की दुकानों के अलावा सब्जी और फल मंडी तथा स्थानीय नगर निगम का वार्ड कार्यालय भी मौजूद था।
कब लगी आग?
जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 3:45 बजे गामदेवी मार्केट कॉम्प्लेक्स में लगी। आग लगने के बाद दमकल विभाग ने ब्रिगेड कॉल घोषित किया, जिसका मतलब है कि स्थिति पर काबू पाने के लिए फायर विभाग के अधिकतम संसाधनों को मौके पर लगाया गया। बाजार में कपड़ों, सब्जियों और फलों की कई दुकानें मौजूद थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने क्या जानकारी दी?
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशांत रोडे ने बताया कि हादसे में एक फायरमैन और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हुई है। वहीं, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि दो अन्य दमकलकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
Trending Videos
अधिकारियों के मुताबिक, यह मेजर फायर थी, जिसने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। बाजार परिसर में कपड़ों की दुकानों के अलावा सब्जी और फल मंडी तथा स्थानीय नगर निगम का वार्ड कार्यालय भी मौजूद था।