सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emergency session of UNGA will start from today Ahead of resolution on Russia, France lobbies India for vote

UNGA: आज से शुरू होगा यूएनजीए का आपात सत्र, रूस पर प्रस्ताव से पहले भारत को मतदान के लिए मनाने में जुटा फ्रांस

एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Feb 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
सार

अब तक, भारत ने यूएनजीए या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युद्ध की आलोचना करने वाले किसी भी प्रस्ताव पर मतदान करने से इन्कार किया है। भारत पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य था।

Emergency session of UNGA will start from today Ahead of resolution on Russia, France lobbies India for vote
संयुक्त राष्ट्र महासभा। - फोटो : UN Hindi
विज्ञापन

विस्तार

फ्रांस भारत को यूक्रेन में एक साल से जारी रूसी युद्ध पर अपना रुख बदलने के लिए राजी करने के लिए बातचीत कर रहा है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, फ्रांस ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस सप्ताह पेश किए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के प्रस्ताव पर मतदान करने का आग्रह किया है। इस प्रस्ताव के जरिये युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों ने माना कि ज्यादा संभावना यही है कि भारत इस बार भी मतदान से दूर रहेगा।

Trending Videos


अब तक, नई दिल्ली ने यूएनजीए या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युद्ध की आलोचना करने वाले किसी भी प्रस्ताव पर मतदान करने से इन्कार किया है। भारत पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य था। बुधवार से शुरू होने वाले आपात सत्र में सभी की निगाहें इस पर होंगी कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 देश उस प्रस्ताव पर कैसे मतदान करते हैं जो रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता और स्थायी शांति पर जोर देगा। इससे पहले अक्तूबर 2022 में, 143 यूएनजीए सदस्यों ने यूक्रेन के क्षेत्रों पर रूस के कब्जे की निंदा करने के लिए मतदान किया था। रूस समेत पांच देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। भारत उन 35 देशों में शामिल था, जो मतदान से दूर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि हम जानते हैं भारत के किसी एक या दूसरे पक्ष में शामिल होने की संभावना नहीं है। यह हमेशा संतुलन का प्रश्न रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी राजनयिक भारत के राजनीतिक नेताओं के संपर्क में हैं और सभी यूएनजीए सदस्यों को कई देशों की ओर से प्रायोजित प्रस्ताव के मसौदे को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed