सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check old video of British Prime Minister Starmer removed from pub shared as recent

Fact Check: ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर को पब से निकालने के पुराने वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 16 Jan 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पब मालिक द्वारा ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को पब से बाहर निकाले जाने के एक वीडियो को शेयर कियाजा रहा है। इस वीडियो को हालिया बताया जा रहा है। 

Fact Check old video of British Prime Minister Starmer removed from pub shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है कि इस वीडियो में एक व्यक्ति गुस्से में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से लड़ रहा है, उन्हें अपने पब से बाहर जाने के लिए कह रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही की घटना से संबंधित है। वीडियो में व्यक्ति प्रधानमंत्री से नाराज नजर आ रहा है। व्यक्ति प्रधानमंत्री से अपनी तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए कह रहा है मैने जीवन भर लेबर पार्टी को वोट दिया है, लेकिन आप अपना काम करने में विफल रहे हैं। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच में सामने आया कि यह दावा भ्रामक है। यह वीडियो 2021 का है, उस समय  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन थे। कीर स्टारमर विपक्ष के नेता थे। यह घटना ब्रिटेन के बाथ शहर के रेवेन पब में हुई थी। स्टारमर यहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। व्यक्ति ने कोविड-19 लॉकडाउन उपायों पर लेबर पार्टी से नराजगी जताते हुए उन्हें पब से जाने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को एक पब मालिक अपने पब से धक्के मारकर बाहर निकाल रहा है। 

नेहरा जी (@nehraji779) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा स्टार्मर, मेरे पब से बाहर निकलो, UK के PM से नाराज व्यक्ति ,PM को PUB से बाहर निकाल रहा है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो स्टीफन समनर नाम के एक्स अकाउंट पर देखने को मिला। यहां इस वीडियो को 19 अप्रैल 2021 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “लेबर नेता कीर स्टारमर के लिए बाथ में रेवेन की यात्रा काफी घटनापूर्ण रही। चेतावनी - मकान मालिक रॉड हम्फ्रीज़ ने खराब भाषा का इस्तेमाल किया है।” 

आगे हमें कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर बीबीसी में इस वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टारमर को बाथ के एक पब से बाहर निकाल दिया गया, जब लॉकडाउन पाबंदियों को लेकर पब के मालिक से उनकी बहस हो गई। द रेवेन पब को चलाने वाले रॉड हम्फ्रीस ने कहा कि वह सरकारी लॉकडाउन उपायों पर लेबर पार्टी की प्रतिक्रिया से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि "बूढ़े लोगों के मरने की वजह से" अर्थव्यवस्था की बलि दी गई है। सर कीर, जो शहर में घूम रहे थे, ने कहा कि वह इस बात से "पूरी तरह" असहमत हैं।” इस रिपोर्ट को भी 19 अप्रैल 2021 को प्रकाशित किया गया था। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2021 में प्रकाशित किया गया था। इस वीडियो का हलिया घटना से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed