फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभी जारी रहेगा किसानों का आंदोलन, तस्वीरों की जुबानी दिनभर का सूरत-ए-हाल

Tue, 02 Oct 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
farmers movement will continue, know the pictures in the daytime
Kisan rally
भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हुए किसान आंदोलन ने आज उस वक्त उग्र रूप ले लिया जब उन्हें दिल्ली में एंट्री करने से पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का उपयोग किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए तो कई बेहोश हो गए। देर शाम तक किसान पुलिस से भिड़ते रहे। किसान संघ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच एक बैठक भी हुई लेकिन उस बैठक का कुछ नतीजा नहीं निकला और रैली का नेतृत्व कर रहे नरेश टिकैत ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। 
farmers movement will continue, know the pictures in the daytime
Kisan Rally
आंदोलनकारियों और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच हुई बैठक में किसानों की 7 मांगों पर सहमति बनी है। सुरेश राणा ने राजनाथ सिंह के घर के बाहर हो रही बैठक खत्म होने के बाद ऐलान किया कि किसानों और सरकार के बीच 7 मुद्दों पर सहमति बनी है। 
farmers movement will continue, know the pictures in the daytime
Kisan rally
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत किसान संघ के नेताओं के साथ गाजीपुर सीमा पर बैठे किसानों से मिले और जिन मुद्दों पर बैठक में सहमति बनी थी उनका ऐलान भी किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
farmers movement will continue, know the pictures in the daytime
Kisan rally
केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा है कि वो सरकार से संतुष्ट नहीं हैं और अभी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम खुश होते तो सरकार की जय-जयकार करते लेकिन ऐसा नहीं है। वहीं आज अजित सिंह भी किसानों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
farmers movement will continue, know the pictures in the daytime
Kisan rally
इससे पहले किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए यूपी से दिल्ली में प्रवेश करने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद हजारों किसान बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली में घुस गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed