{"_id":"69cbdd567792e1ec670d74a1","slug":"farmers-protest-against-vb-g-ram-g-call-us-trade-deal-anti-national-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"VB-G Ram G: वीबी-जी राम जी के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन, अमेरिकी ट्रेड डील को देशविरोधी बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VB-G Ram G: वीबी-जी राम जी के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन, अमेरिकी ट्रेड डील को देशविरोधी बताया
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
जीरामजी योजना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के किसानों और श्रमिकों में वीबी-जी राम जी योजना को लेकर नाराजगी जारी है। मंगलवार को भी सैकड़ों की संख्या में किसान और श्रमिक दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे और इस योजना का विरोध किया। श्रमिकों ने जीरामजी योजना को देश के किसानों और श्रमिकों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
Trending Videos
किसान मनरेगा देश बचाओ मोर्चा के राष्ट्रीय सहसंयोजक प्रबल प्रताप शाही ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत श्रमिकों को अंशदान देने के लिए राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ा दी गई है। इससे जो राज्य धन खर्च करने से बचना चाहेंगे, वे इस योजना में फंड नहीं देंगे और इसका सीधा नुकसान किसानों और श्रमिकों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता भी किसानों की नाराजगी के केंद्र में है। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका को अब तक प्रतिबंधित रहे अनाजों की बिक्री की अनुमति दे दी है। आरोप है कि भारत अमेरिका करार में दुग्ध आयात में कुछ ऐसे विरोधों को हटाने की बात कही गई है जिससे अमेरिकी किसानों के लिए भारत का बाज़ार खुल जाएगा, जबकि भारतीय दुग्ध और मक्का उत्पादकों को नुक्सान होगा। किसानों ने मांग की है कि ट्रेड डील से विवादित प्रावधानों को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा वे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
किसानों-श्रमिकों के राष्ट्रपति नामित ज्ञापन देकर भी अपनी आवाज उठाई। इस विरोध प्मेंरदर्शन में कई किसान और मजदूर संगठनों ने हिस्सा लिया। इस डील से फल उत्पादक किसान, काजू, अखरोट, बादाम उत्पादक किसानों के साथ-साथ ज्वार, बाज़रा, गंहू, गन्ना, धान क़े किसानों को भी नुकसान होने की आशंका है।