सब्सक्राइब करें

जिस बम ने बालाकोट में मचाई थी तबाही, उसे भारी मात्रा में खरीदने की तैयारी में भारत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 30 Jun 2020 08:11 PM IST
सार



Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

विज्ञापन
India plans to buy more Spice 2000 bombs amid China stand off
स्पाइस 2000 बम - फोटो : Social Media

अपने लक्ष्य को मार गिराने और अपनी ताकत को और मजबूत करने के लिए भारत भारी मात्रा में घातक स्पाइस-2000 बमों को खरीदने की योजना बना रहा है। पिछले साल बालकोट एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान में आतंकवादी शिविर को नष्ट करने के लिए भारतीय वायुसेना ने इन्ही बमों का इस्तेमाल किया था। आसमान से जमीन पर आकर लक्ष्य को तबाह करने में सक्षम और बेहद शक्तिशाली इन बमों के और एडवांस वर्जन को भारत खरीदने की तैयारी कर रहा है। 

Trending Videos
India plans to buy more Spice 2000 bombs amid China stand off
स्पाइस 2000 बम - फोटो : एएनआई

चीन के साथ सीमा पर बढ़े तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने तीनों सेनाओं को गोला बारूद और घातक हथियार खरीदने के लिए आपातकालीन वित्तीय शक्ति प्रदान की है। वायुसेना अपने हिस्से आने वाले फंड से स्पाइस-2000 बमों की खरीद करने की योजना बना रही है। सरकारी सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारतीय वायु सेना के पास पहले से ही स्पाइस -2000 बम हैं। आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत स्पाइस -2000 बमों जैसे अधिक स्टैंड-ऑफ हथियार हासिल करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India plans to buy more Spice 2000 bombs amid China stand off
स्पाइस 2000 मिसाइल - फोटो : Rafale Systems

स्पाइस -2000 बम 70 किलोमीटर तक के लक्ष्य को मार सकता है। बल में शामिल नए संस्करण बंकरों और मजबूत ठिकानों को भी नष्ट कर सकते हैं। बालाकोट एयरस्ट्राक में बम के जिस संस्करण का इस्तेमाल किया गया था, वो भी मजबूत ठिकानों को नष्ट कर तबाही मचाने के लिए काफी है। आपातकालीन शक्तियों के तहत नरेंद्र मोदी सरकार ने रक्षा बलों को वित्तीय शक्ति प्रदान की है। जिसके तहत वे 500 करोड़ के तक के किसी भी हथियार प्रणाली को खरीद सकते हैं।

India plans to buy more Spice 2000 bombs amid China stand off
स्पाइस 2000 बम - फोटो : Social Media

भारतीय सेना को इस तरह के फंड देना का मुख्य मकसद किसी भी चुनौती के मुकाबले के लिए शॉर्ट नोटिस पर खुद को तैयार करना है। चीन के साथ सीमा विवाद को देखते हुए भारत सरकार ने अपनी सेनाओं को अलर्ट पर रखा है। कुछ दिन पहले गलवां घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से हालात और भी गंभीर हो गए हैं।

विज्ञापन
India plans to buy more Spice 2000 bombs amid China stand off
स्पाइस 2000 बम - फोटो : Social Media

इस्राइल द्वारा विकसित स्पाइस 2000 भारतीय वायुसेना का पारंपरिक बम है जिसका प्रयोग फ्रांसीसी मूल के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों में किया जाता है। स्पाइस (SPICE) का मतलब Smart, Precise Impact, Cost Effective (स्मार्ट, सटीक प्रभाव, लागत प्रभावी) है। यह बम किसी भी प्रकार के बंकर या घर को नष्ट करने की क्षमता रखता है। इसके द्वारा सबसे सुरक्षित ठिकाने को भी नेस्तनाबूत किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed