{"_id":"5efb22c08ebc3e42ad368873","slug":"honda-wrv-facelift-2020-india-launch-date-honda-wrv-facelift-2020-india-honda-wrv-new-model-2020-india-honda-wr-v-price-in-india-honda-wr-v-bs6-honda-wr-v-facelift-honda-wrv-facelift-2020-honda-cars-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई 2020 Honda WR-V फेसलिफ्ट SUV दो जुलाई को भारत में होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई 2020 Honda WR-V फेसलिफ्ट SUV दो जुलाई को भारत में होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 30 Jun 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
2020 Honda WR-V
- फोटो : Facebook, Aneesh Mohan
Honda Car India (होंडा कार इंडिया) ने एलान किया है कि वो अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Honda WR-V फेसलिफ्ट की कीमत का खुलासा 2 जुलाई को करेगी। कंपनी ने आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी है। महामारी के कारण 2020 WR-V फेसलिफ्ट के लॉन्चिंग में काफी देरी हुई है। कंपनी अब इसे सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर सकती है। हाल ही में नई WR-V फेसलिफ्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिससे इसकी बहुत सारी जानकारी सामने आ गई। नई अपडेटेड कार होंडा डीलशिप में पहुंच चुकी है। नई Honda WR-V के लुक, स्टाइल, इंटीरियर और इंजन, सब कुछ नया मिलेगा।
Trending Videos
2020 Honda WR-V
- फोटो : Amar Ujala
इंजन
2020 Honda WR-V Facelift में दो इंजन ऑप्शन- पेट्रोल और डीजल मिलेगा। यह इंजन BS6 ईंधन उत्सर्नज मानक वाले होंगे। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 89 bhp का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि इन इंजन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

स्टाइल और लुक
हाल ही में होंडा ने Honda WR-V आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले वेबसाइट पर इसकी तस्वीर जारी की थी। जिसमें अपकमिंग 2020 होंडा WR-V में कई बदलाव देखे गए हैं। नई होंडा WR-V में मल्टीपल हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ नई बोल्ड फ्रंट ग्रिल, साथ ही नई मल्टीपल स्लेट ग्रिल भी दी गई है, जिसने गाड़ी का फ्रंट लुक पूरा बदल दिया है। नई होंडा WR-V में ब्लैक इंसर्ट के साथ नई LED फॉग लैंप हाउसिंग दी गई है, जिसे कार पहले के मुकाबले ज्यादा बोल्ड हो गई है। अपडेटेड WR-V में इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स और पोजिशन लैम्प के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प मिलेंगे। पीछे की तरफ एसयूवी में अडवांस्ड C-शेप एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प दिए गए हैं।

2020 Honda WR-V Rear
- फोटो : Amar Ujala
फीचर्स
2020 होंडा WR-V के इंटीरियर को नयापन देने के लिए इसमें मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे। इंटीरियर में होने वाले बदलाव आने वाली नई जैज के जैसे होंगे। इसमें नई अपहोल्ट्री समेत कुछ अन्य अपडेट किए जाएंगे। इसके अलावा नई होंडा WR-V में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, रिअर कार एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स और रिअर पार्किग कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं।

The New Honda WR-V with action packed features will launch on the 2nd of July 2020. The countdown begins - 3 Days To Go!
— Honda Car India (@HondaCarIndia) June 29, 2020
#NewHondaWRV
Book yours online with Honda from Home: https://t.co/BPVi9PFTvx pic.twitter.com/FsdBQVXziQ
विज्ञापन
2020 Honda WR-V
- फोटो : Facebook, Aneesh Mohan
कीमत और मुकाबला
होंडा की नई 2020 WR-V Facelift की बुकिंग शुरू है। इस क्रॉसओवर एसयूवी को कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर बुक कराया जा सकता है। कंपनी की डीलरशिप में इस एसयूवी कार को बुक करने के लिए 21 हजार रुपये की राशि देनी होगी। होंडा WR-V के वर्तमान मॉडल की कीमत 8.08 लाख रुपये से लेकर 10.48 लाख रुपये तक है। वहीं नए इंजन के साथ होंडा WR-V की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी की जा सकती है। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और फॉर्ड इकोस्पोर्ट जैसी एसयूवी से होगी।