सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india us trade deal amit shah bjp president devendra fadnavis political reactions

India US Trade Deal: 'भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज बड़ा दिन', अमित शाह ने व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 03 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर विभिन्न नेताओं ने खुशी जाहिर की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों देशों के बीच हुए व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया। तो भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि इस समझौते से युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। जानिए इस पर और किस नेता ने क्या-क्या कहा...

india us trade deal amit shah bjp president devendra fadnavis political reactions
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद के बाद अब ऐतिहासिक व्यापार समझौता हो गया है। ट्रंप ने सोमवार को इस बात का एलान किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। अब ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई दिग्गज नेताओं ने इस समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos


एक तरफ जहा शाह ने इस समझौते पर खुशी जताते हुए इस दिन को भारत-अमेरिका के लिए खास बताया। साथ ही कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा और पारस्परिक विकास की राह बनाएगा। तो दूसरी ओर भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं के लिए अवसर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'व्यापार समझौते का फायदा दोनों देशों और इनके लोगों को मिलेगा'

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिसमें टैरिफ को काफी कम करके 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों और पारस्परिक विकास बेहतर होगा।' 
  • शाह ने 'ऐतिहासिक व्यापार समझौते' के लिए पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि इससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी भी मजबूत होगी और इसका फायदा दोनों देशों और यहां के लोगों को मिलेगा। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार भी बढ़ेगा। 

ये भी पढ़ें- Trade Deal: गोयल बोले- केवल व्यापार समझौता नहीं, भारत-US संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव; USISPF बोला- ये बस शुरुआत

भाजपा अध्यक्ष बोले- युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुल रहे
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते पर खुशी जताई और सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारत-अमेरिका संबंधों में हुई नई प्रगति अभिनंदनीय है। माननीय प्रधानमंत्री जी को बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में भारत में युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। भारत और अमेरिका जैसे मजबूत लोकतंत्र देशों के बीच मजबूत संबंधों का दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव होगा। इस फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और मेक इन इंडिया के अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या बोले जयशंकर?
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के नए कदम स्वागत योग्य हैं।उन्होंने बताया कि यह कदम नई नौकरियों के अवसर पैदा करेगा, आर्थिक विकास को तेज करेगा और दोनों देशों में नवाचार को बढ़ावा देगा।

जयशंकर न आगे इस बात पर भी जोर दिया कि इस समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों को मजबूती मिलेगी और भरोसेमंद तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के अवसर बहुत बड़े हैं और हमें विश्वास है कि इन्हें सफल बनाया जा सकेगा। उनका मानना है कि मजबूत आर्थिक रिश्ते ही दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का सबसे ठोस आधार हैं।

ये भी पढ़ें:- Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पर लगी मुहर, ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद किया एलान

सीएम फडणवीस बोले- दोस्ती का एक नया अध्याय
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोस्ती की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस समझौते से भारत को अमेरिका से प्राथमिकता वाली टैरिफ दर मिलेगी, जो वैश्विक व्यापार में एक बड़ा अवसर है।

फडणवीस ने कहा कि यह भारत-अमेरिका दोस्ती के नए युग की शुरुआत है और यह समझौता भारतीय व्यवसायों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से निर्यात में अग्रणी रहा है, और अब इस समझौते से राज्य को डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक में निवेश मिलने के अवसर बढ़ेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed