फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian origin diamond merchant dhiru ramani released mali kidnapping ransom

माली में किडनैप भारतीय व्यापारी रिहा: ₹44 करोड़ देकर छूटी जान, US में बैठी फैमिली ने सुलझाई ₹100 करोड़ की उलझन

Sun, 26 Jul 2026 09:01 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, सूरत।
पीटीआई, सूरत। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2026 09:01 PM IST
सार

सूरत के 75 वर्षीय हीरा कारोबारी धीरू रमानी को माली में तीन महीने बंधक रखने के बाद किडनैपर्स ने रिहा कर दिया है। अमेरिका में रहने वाले उनके परिवार ने 44 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती देकर उनकी जान बचाई। फिलहाल वे माली में सुरक्षित हैं और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
indian origin diamond merchant dhiru ramani released mali kidnapping ransom
किडनैप ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

पश्चिम अफ्रीका के देश माली से एक बड़ी खबर सामने आई है। लगभग तीन महीने तक बंधक बनाए रखने के बाद किडनैपर्स ने भारतीय मूल के 75 वर्षीय हीरा कारोबारी धीरू रमानी को रिहा कर दिया है। अप्रैल के महीने में किडनैपर्स ने उनका अपहरण किया था। उन्हें छुड़ाने के लिए परिजनों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। हालांकि, वह अब सुरक्षित हैं और स्थानीय प्रशासन उनसे पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन


किडनैपर्स के चंगुल से कैसे छूटे धीरू रमानी?
सूरत के हीरा उद्योग से जुड़े सूत्रों ने इस घटना का खुलासा किया है। किडनैपर्स ने शुरुआत में धीरू रमानी को छोड़ने के बदले 100 करोड़ रुपये (लगभग 10 मिलियन यूरो) की मांग रखी थी। इसके बाद अमेरिका में रह रहे उनके परिवार ने किडनैपर्स के साथ बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


कड़ी बातचीत और मोलभाव के बाद यह रकम चार मिलियन यूरो (लगभग 44 करोड़ रुपये) पर तय हुई। परिवार ने फिरौती की रकम चुकाकर उनकी रिहाई पक्की की। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी भारतीय सरकारी एजेंसी की सीधी भूमिका नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो: परीक्षा सुधारों पर बड़ा एलान, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन


कौन हैं धीरू रमानी और माली में क्या कर रहे थे?
धीरू रमानी मूल रूप से गुजरात के अमरेली जिले के धार गांव के निवासी हैं। वर्ष 1980 से वे सूरत के प्रसिद्ध हीरा व्यापार से जुड़े हुए हैं। बाद में वे परिवार के साथ अमेरिका में बस गए। वे कुछ समय पहले माली में एक सोने की खदान खरीदकर वहीं रह रहे थे। रिहाई के बाद भी वे माली में ही मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस उनसे किडनैपिंग और रिहाई के पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है।

घटना से जुड़ी पांच बड़ी बातें
  • तीन महीने की कैद: धीरू रमानी को करीब 90 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया।
  • भारी-भरकम फिरौती: किडनैपर्स ने शुरुआत में 100 करोड़ रुपये मांगे थे, जिसे 44 करोड़ रुपये में सुलझाया गया।
  • खुद की बातचीत: पूरी बातचीत अमेरिका में रह रहे उनके परिवार ने खुद संभाली।
  • एंबेसी की एडवाइजरी: अप्रैल में अपहरण के समय भारतीय दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी की थी।
  • स्थानिक जांच: रिहाई के बाद माली की स्थानीय एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed