फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: चुनाव खत्म होते ही IPL देखने पहुंचे अमित शाह, कोहली की बल्लेजबाजी का इस तरह उठाया लुत्फ

Sun, 13 May 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
IPL: Amit shah watch delhi daredevils and royal challengers bangalore match  
कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया गया। इसके साथ ही 2600 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत वोटिंग मशीन में कैद हो गई। बीते कई दिनों से कर्नाटक में चुनाव प्रचार और जीत की रणनीति बनाने में व्यस्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वोटिंग खत्म होने के बाद दिल्ली स्थित फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच देखा। शाह के साथ उनके बेटे जय शाह भी मौजूद थे।
IPL: Amit shah watch delhi daredevils and royal challengers bangalore match  
यह कहा जाए कि चुनाव में व्यस्त अमित शाह ने अगर मैच देख चुनावी थकान दूर की तो यह गलत नहीं होगा। बता दें कि शाह बीते कई दिनों से कर्नाटक में चुनावी रैलियां कर रहे थे। और एक और राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने की कवायद में जुटे हुए थे।


 
IPL: Amit shah watch delhi daredevils and royal challengers bangalore match  
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने कर्नाटक चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरुक करते हुए ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मतदान लोकतंत्र में नागरिकों की आवाज है। नवा कर्नाटक के लिए वोट करें। योग्य उम्मीदवार के लिए मतदान करके, सुनिश्चित करें कि आप सरकार को सत्ता में लाने के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। कृपया वोट करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL: Amit shah watch delhi daredevils and royal challengers bangalore match  
बता दें कि दिल्ली और बंगलूरू के मैच को अमित शाह ने आखिरी गेंद तक देखा। जिसमें बंगलूरू ने विराट कोहली (70) और एबी डीविलियर्स (72*) की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। यह बंगलूरू की अबतक खेले गए 11 मैचों में चौथी जीत थी।
विज्ञापन
IPL: Amit shah watch delhi daredevils and royal challengers bangalore match  
इसके साथ ही दिल्ली आईपीएल सीजन 11 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आईपीएल 2018 के 45वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 5 विकेट खोकर 6 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed