{"_id":"698d7b11fdb7661eae035b52","slug":"karnataka-bengaluru-road-rage-case-suv-driver-attempt-to-murder-shocking-road-incident-bengaluru-news-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: बहस के बाद SUV चालक ने दूसरे कार वाले को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई गाड़ी, ऐसे हुआ गिरफ्तार; जानें मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: बहस के बाद SUV चालक ने दूसरे कार वाले को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई गाड़ी, ऐसे हुआ गिरफ्तार; जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार
बंगलूरू में रोड रेज के दौरान एक एसयूवी ड्राइवर ने फूलों के व्यापारी को बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक घसीटा। बहस के बाद आरोपी ने जानबूझकर गाड़ी तेज चलाई और उसकी जान को जोखिम में डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
कार चालाक ने शख्स को बोनट पर लटकाकर चलाई कार
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
कर्नाटक के बंगलूरू से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) चालक ने बहस के बाद एक व्यक्ति को अपनी गाड़ी के बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक गाड़ी दौड़ाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पीड़ित की पहचान 36 साल के नंजुंदा के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर और फूलों के व्यापारी हैं।
क्या है मामला?
शिकायत के मुताबिक, बुधवार को नंजुंदा अपने भांजे मनोज के साथ होसाकोटे से फूल खरीदकर लौट रहे थे। मनोज गाड़ी चला रहे थे और नंजुंदा उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे। इस दौरान ट्रिनिटी जंक्शन पार करने के बाद जब वे जनरल के.एस. थिमैया सर्कल की ओर मुड़ रहे थे, तब पीछे से एक कार लगातार हॉर्न बजा रही थी। नंजुंदा ने ड्राइवर को हॉर्न बजाने से मना किया और इशारा दिया कि वे दाईं ओर मुड़ रहे हैं। इस बात पर कार चालक ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी उनके बगल में लाकर उन्हें अपशब्द बोल और आगे निकल गया।
ये भी पढ़ें: Karnataka Politics: 'कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम', सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया के बयान से मची हलचल
जब आरोपी की कार एचएएल एयरपोर्ट रोड के सिग्नल पर रुकी, तो नंजुंदा अपनी गाड़ी से नीचे उतरे। उन्होंने ड्राइवर के पास जाकर गाली देने का कारण पूछा। तभी ड्राइवर ने अचानक गाड़ी तेज चलाने की कोशिश की, जब नंजुंडा कार के सामने खड़े थे। अपनी जान बचाने के लिए नंजुंदा कार के बोनट पर कूद गए और विंडशील्ड वाइपर पकड़ लिए।
ऐसे बची पीड़ित की जान
नंजुंदा के चिल्लाने और रुकने की मिन्नतों के बाद भी आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। वह नंजुंदा को बोनट पर लेटे हुए हालत में ही एएससी सेंटर कॉलेज की ओर ले गया। रास्ते में गवाहों ने ड्राइवर को रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में दूसरी गाड़ियों और एक कैब ने रास्ता ब्लॉक कर दिया, जिससे आरोपी को रुकना पड़ा। रुकने के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर जमकर फटकार लगाई। मामले में आरोपी चालक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले में हलासुरु पुलिस ने सुरेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या की कोशिश) और 352 (शांति भंग करने के लिए अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन