सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Money can’t break wall of loyalty': Uddhav Thackeray to party workers after local body poll defeat

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर निशाना: निकाय चुनाव में हार के बाद बोले- वफादारी की दीवार को नहीं तोड़ सकता पैसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 12 Feb 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र स्थानीय चुनावों में महायुति का दबदबा रहा, शिवसेना (यूबीटी) और महा विकास अघाड़ी को हार मिली। उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए भाजपा पर निशाना साधा और भविष्य में मजबूती से वापसी का भरोसा जताया।

'Money can’t break wall of loyalty': Uddhav Thackeray to party workers after local body poll defeat
उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना (यूबीटी) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में हाल ही में हुए सभी चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) को हार का सामना करना पड़ा। इसी बीच  उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उद्धव ठाकरे ने भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम के चुनावों में खुब पैसा बहाया गया इसके बाद भी ये वफादारी की दीवार नहीं तोड़ पाए। 

Trending Videos

12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों में अधिकतर पर महायुति का दबदबा रहा। इसमें से कुछ सीटों पर चुने गए शिवसेना के सदस्यों और कार्यकर्ताओं से से हिम्मत न हारने और आगे की लड़ाइयों के लिए तैयार रहने को कहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर निगम में लगातार जीत के बाद, भाजपा ने जीत की "हैट्रिक" हासिल की है, जिससे वह राज्य में नंबर वन पार्टी बन गई है। इसके उलट, महा विकास अघाड़ी को इस चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हार मानते हुए, ठाकरे ने पार्टी सदस्यों और जीतने वाले उम्मीदवारों को हौसला बढ़ाने वाला मैसेज दिया। उन्होंने कहा आपने सच में चमत्कार किया है। आपने बहुत मुश्किल हालात में भी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने आगे कहा भले ही आज हालात ठीक न हों, भविष्य हमारा है। जिस हिम्मत से आपने ये चुनाव लड़े, वही हमारी असली ताकत है।

महायुति ने ग्रामीण महाराष्ट्र में काफी बढ़त हासिल की है। जो राज्य की रीढ़ है। ठाकरे का बयान इस बात की और इशारा है कि वह नई ऊर्जा के साथ वापस मैदान में लौट रहे हैं। ठाकरे 2026 के ग्रामीण चुनावों की भी तैयारी में नजर आ रहे हैं। इन चुनावों को अगले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। लातूर, सांगली और छत्रपति संभाजीनगर जैसे जिलों में भाजपा के प्रदर्शन ने उसकी जमीनी पकड़ को मजबूत किया है।  दूसरी तरफ, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कोस्टल बेल्ट में अच्छा प्रदर्शन किया, और एनसीपी (अजीत पवार) ने पश्चिमी महाराष्ट्र में अपनी पकड़ बनाए रखी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed