फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Congress Presidential Poll: खरगे बोले- कांग्रेस में रिमोट कंट्रोल जैसी कोई चीज नहीं, भाजपा पर साधा निशाना

Fri, 07 Oct 2022 05:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 07 Oct 2022 05:24 PM IST
सार

खरगे ने कहा, बहुत सारे लोग कहते हैं कि मैं रिमोट कंट्रोल हूं और पीछे से काम करता हूं। वे कहते हैं कि मैं वही करूंगा जो सोनिया गांधी कहेंगी। कांग्रेस में रिमोट कंट्रोल जैसी कोई चीज नहीं होती, लोग मिलकर फैसले लेते हैं। यह आपकी सोच है।

विज्ञापन
Kharge rubbishes talk of him being Sonias remote control slams BJP over its way of choosing party chiefs
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : एएनआई (फाइल)

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इन दिनों अपने प्रचार अभियान में जुटे हैं। इस बीच, शुक्रवार को खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी में रिमोट कंट्रोल जैसी कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा में प्रत्येक अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से होता है। 


 

अगर पार्टी अध्यक्ष बना तो मेरे पास होगा रिमोट कंट्रोल

Kharge rubbishes talk of him being Sonias remote control slams BJP over its way of choosing party chiefs
मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

खरगे से सवाल किया गया कि पार्टी के अध्यक्ष चुने जाने के क्या वह सोनिया गांधी के रिमोट कंट्रोल और प्रॉक्सी के रूप में काम करेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर वह सबसे पुरानी पार्टी के मुखिया बनते हैं तो रिमोट कंट्रोल उनके पास ही होगा।


 

कांग्रेस में मिलकर फैसले लेते हैं लोग

Kharge rubbishes talk of him being Sonias remote control slams BJP over its way of choosing party chiefs
congress logo - फोटो : सोशल मीडिया

खरगे ने कहा, बहुत सारे लोग कहते हैं कि मैं रिमोट कंट्रोल हूं और पीछे से काम करता हूं। वे कहते हैं कि मैं वही करूंगा जो सोनिया गांधी कहेंगी। कांग्रेस में रिमोट कंट्रोल जैसी कोई चीज नहीं होती, लोग मिलकर फैसले लेते हैं। यह आपकी सोच है। कुछ लोग ऐसी सोच पैदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खरगे ने पूछा- भाजपा में रिमोट कंट्रोल किसके पास है?

Kharge rubbishes talk of him being Sonias remote control slams BJP over its way of choosing party chiefs
पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : पीटीआई

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री ने कितनी बार (पार्टी अध्यक्ष का) चुनाव कराया? सभी (भाजपा) अध्यक्षों का चुनाव आम सहमति से हुआ, और आप मुझे पढ़ा रहे हैं? भाजपा में रिमोट कंट्रोल किसके पास है? अगर मैं अध्यक्ष बना, तो रिमोट कंट्रोल मेरे पास होगा। 

उन्होंने आगे कहा, हमारी समिति, निर्वाचित सदस्य, कार्य समिति और संसदीय बोर्ड द्वारा फैसला लिया जाएगा। वह यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास करेंगे कि पचास से कम उम्र के लोगों के लिए 50 प्रतिशत संगठन के पद आरक्षित हों। 

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ की

Kharge rubbishes talk of him being Sonias remote control slams BJP over its way of choosing party chiefs
यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI

इसके बाद खरगे ने सोनिया गांधी की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री (डॉ. मनमोहन सिंह) को देश का प्रधानमंत्री बनाया था।  उन्होंने न तो खुद इस पद (प्रधानमंत्री) को नहीं सभाला और न ही अपने बेटे को इसे संभालने के लिए कहा।
 
खरगे ने कहा कि वह (सोनिया गांधी) एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसके कई सदस्यों ने इस देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है और यहां तक कि अपने पति के हत्यारों को माफ करने की बात भी कही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed