सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फैनी गुजर जाने के बाद अब छाया राजनीतिक तूफान, नवीन की तारीफ, ममता पर गुस्से के पांच इशारे

चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 06 May 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 PM Modi Praises Naveen Patnaik Conflict with Mamata Banerjee BJP TMC Fani
मोदी-ममता-नवीन पटनायक

39 जिंदगियों को लील लेने के बाद 'फैनी तूफान' तो बीत गया लेकिन 'राजनीतिक तूफान' जारी है। फैनी पर एक तरफ जहां पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के बीच तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ कर कई राजनीतिक संकेत दे दिए हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि 23 मई के बाद कहीं ये संकेत राजनीतिक समीकरणों में तब्दील न हो जाए।


 

Trending Videos
Lok sabha chunav 2019 PM Modi Praises Naveen Patnaik Conflict with Mamata Banerjee BJP TMC Fani
मोदी-नवीन पटनायक-ममता बनर्जी
बंगाल की धरती से मोदी ने ममता बनर्जी के खिलाफ खेला ये कार्ड
वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की धरती से ही ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमलावर होकर जनता को यह संदेश पहुंचा दिया है कि दीदी के अड़ियल रवैये की वजह से वह पश्चिम बंगाल के साथ रिव्यू मिटिंग नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री ने कहा-'अहंकार के कारण ममता ने मुझसे बात नहीं की। मैंने दीदी को दो बार फोन किया। मुझे बंगाल के लोगों की चिंता है, इसलिए ममता से बात करना चाहता था।' प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को स्पीड ब्रेकर दीदी बताया। उन्होंने कहा- 'दीदी ने कभी देश के तारीफ नहीं की। बौखलाई दीदी को भगवान की बात करना भी खटकता है। दीदी के इस रवैये की वजह से पश्चिम बंगाल में लोगों को पूजा-पाठ और व्रत रखने में दिक्कत हो रही है । '
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 PM Modi Praises Naveen Patnaik Conflict with Mamata Banerjee BJP TMC Fani
मोदी-ममता - फोटो : social media
मोदी और दीदी के खटास का रिश्ता है पुराना
दरअसल, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ फैनी तूफान को लेकर रिव्यू बैठक करना चाहते थे। इसके लिए ममता बनर्जी को फोन भी किया गया था लेकिन, ममता ने बात नहीं की। इसके बाद टीएमसी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ फोन पर बात की लेकिन पश्चिम बंगाल का हालचाल नहीं जाना। बाद में, पीएमओ की तरफ से टीएमसी के इस दावे को खारिज किया गया। कहा गया कि ममता बनर्जी को दो बार फोन किया गया था, लेकिन उन्होंने कभी प्रचार का तो कभी दूसरा बहाना बनाकर पीएम मोदी से बातचीत नहीं की।
 
Lok sabha chunav 2019 PM Modi Praises Naveen Patnaik Conflict with Mamata Banerjee BJP TMC Fani
Narendra modi- Naveen Patnaik - फोटो : self
दरअसल, पीएम मोदी और ममता के बीच तल्खी के कई कारण हैं। ममता बनर्जी लगातार पीएम मोदी को लेकर हमलावर रही हैं। पीएम मोदी ने अपने गैर-राजनीतिक इंटरव्यू में ममता की तरफ से हर साल कुर्ते भेजे जाने की बात कही तो ममता ने पटलवार कर व्यक्तिगत संबंधों का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगा डाला। इसके बाद, ममता बनर्जी ने कहा कि वह पीएम मोदी को बंगाल से पत्थर-मिट्टी के लड्डू भेजेंगी जिससे उनके दांत टूट जाएंगे। मोदी पहले भी ममता पर भाजपा नेताओं को पश्चिम बंगाल में प्रचार करने के लिए आने से रोकने के आरोप लगा चुके हैं। बंगाल में वैसे भी भाजपा कमजोर है और ममता बनर्जी का एकछत्र राज है।   

 
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 PM Modi Praises Naveen Patnaik Conflict with Mamata Banerjee BJP TMC Fani
नवीन पटनायक, नरेंद्र मोदी - फोटो : social media
पीएम मोदी के ओडिशा के मुख्यमंत्री की तारीफ करने के मायने 
वहीं, पीएम मोदी ने फैनी से निपटने के लिए ओडिशा की पटनायक सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की तारीफ की है। प्रधानमंत्री ने यहां तक कहा कि नवीन बाबू ने बहुत अच्छा काम किया है। राज्य और केंद्र के बीच संवाद अच्छा था। ओडिशा की जनता ने सरकार के हर निर्देश का पालन किया, यह तारीफ के लायक है। केंद्र सरकार फौरन ओडिशा को 381 करोड़ रुपए की मदद करती है और 100 करोड़ रुपए और दिए जाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed