सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: वैशाली में दिग्गज रघुवंश प्रसाद सिंह के सामने महिला उम्मीदवार

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: political history of Vaishali seat of Bihar
रघुवंश प्रसाद सिंह-वीणा देवी - फोटो : Social media

वैशाली लोकसभा सीट बिहार की प्रमुख सीटों में से एक है। यहां से राजद ने एक बार फिर डॉ. रघुवंश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं लोजपा ने वर्तमान सांसद रामा किशोर सिंह की जगह पूर्व भाजपा विधायक वीणा देवी पर दांव खेला है। माना जा रहा है कि इस बार वैशाली में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वैशाली सीट से दिग्विजय नारायण सिंह 1952 से 1997 तक छह बार सांसद रह चुके हैं। वहीं पहली महिला किशोरी सिन्हा हैं, वह 1980 इस सीट जनता पार्टी के टिकट से चुनाव जीती थीं। 



वैशाली राजद का मजबूत गढ़ रहा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह यहां से लगातार पांच बार सांसद रहे हैं। वैशाली संसदीय सीट पर 12 चुनावों में से दस बार राजपूत उम्मीदवार की जीत हुई है। दो बार भूमिहार उम्मीदवार जीते, जबकि छह बार दूसरे स्थान पर रहे।

Trending Videos
Lok Sabha Chunav 2019: political history of Vaishali seat of Bihar
राजद-कांग्रेस-जदयू - फोटो : social Media

विधानसभा सीटों का समीकरण

वैशाली लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 6 सीटें आती हैं- मीनापुर, कान्ति, बरुराज, पारु, साहेबगंज और वैशाली। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में इन 6 में से तीन सीटें राजद ने जीती थीं। वहीं भाजपा, जदयू और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक सीट पर जीतने में कामयाब रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: political history of Vaishali seat of Bihar
बौद्ध स्तूप - फोटो : social Media
वैशाली का इतिहास

वैशाली, भगवान महावीर की जन्मस्थली और भगवान बुद्ध कर्मभूमि है। यह जैन मतावलंबियों के लिए पवित्र नगरी है। भगवान बुद्ध का इस धरती पर तीन बार आगमन हुआ था। यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों और केला, आम और लीची के उत्पादन के लिए जाना जाता है।
Lok Sabha Chunav 2019: political history of Vaishali seat of Bihar
रामा किशोर सिंह - फोटो : social Media

2014 चुनाव का परिणाम

2014 लोकसभा चुनाव में वैशाली सीट से लोजपा के रामा किशोर सिंह चुनाव जीते थे। उन्हें 305450  वोट मिले थे। रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा इस चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर लड़ी थी और उसे मोदी लहर का पूरा फायदा मिला था। दो नंबर पर रहे थे राजद उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह।जिन्हें 206183 वोट मिले। 104229 वोटों के साथ मुन्ना शुक्ला की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार अनु शुक्ला तीसरे नंबर पर रही थीं। इस सीट से 2009 के चुनाव में रघुवंश प्रसाद सिंह ने जदयू के विजय कुमार शुक्ला को 21405 वोट से हराया था।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: political history of Vaishali seat of Bihar
लाइन में लगे मतदाता
मतदान की तारीख- 12 मई

वर्तमान सांसद- राम किशोर सिंह (लोजपा)

मतदाताओं की संख्या- 1421957

महिला मतदाताओं की संख्या- 659540

पुरुष मतदाताओं की संख्या- 762380

मतगणना- 23 मई
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed