सब्सक्राइब करें

2019 चुनाव: बाकी तीन चरणों में चल पाएगा 5 साल पहले जैसा 'मोदी मैजिक'?

चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 30 Apr 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Will 'Modi Magic' be run in Remaining three phase voting
नरेंद्र मोदी

2019 लोकसभा चुनाव के लिए अब तीन चरणों का मतदान बचा है। 23 मई को नतीजे देश के सामने होंगे। चार चरणों का मतदान संपन्न होने के साथ ही करीब 70 फीसदी सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है और 30 फीसदी सीटों पर मतदान होना बाकी है। ऐसे में क्या बचे तीन चरणों में भारतीय जनता पार्टी पांच साल पुराने 'मोदी मैजिक' को फिर दोहरा पाएगी? दरअसल, आने वाले तीन चरणों का मतदान भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इन तीन चरणों की सीटों पर भाजपा ने बंपर जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं कैसे इन तीन चरणों में भाजपा की असली परीक्षा है... 

Trending Videos
Lok sabha chunav 2019 Will 'Modi Magic' be run in Remaining three phase voting
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इन तीन चरणों की 169 सीटों में से 116 सीटें जीती थीं। 'मोदी लहर' की बदौलत भाजपा ने पांच साल पहले राजस्थान में लोकसभा की सभी सीटें जीती थीं। जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा ने 29 में से 26 सीटें जीती थीं। हालांकि, ठीक एक साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन दोनों ही राज्यों में हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए एक बार फिर इन राज्यों में भाजपा के लिए 2014 की तरह 'मोदी मैजिक' दोहराने की चुनौती होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Will 'Modi Magic' be run in Remaining three phase voting
पीएम मोदी की वाराणसी में रोड शो की फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि चौथे चरण के लिए इन दोनों ही राज्यों की 19 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ है। मध्य प्रदेश की छह सीटों और राजस्थान की 13 सीटों के लिए वोटिंग हुई है। अब पांचवे चरण की वोटिंग 6 मई और छठे एवं सातवें चरण की वोटिंग क्रमश: 12 मई व 19 मई को है। पांचवें चरण के लिए बिहार की पांच सीटों और राजस्थान की 12 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की एक सीट, झारखंड की चार और पश्चिम बंगाल की सात सीटों के लिए मतदान होना है। इनमें सबसे ज्यादा यूपी की 14 सीटों पर पांचवें चरण के लिए मतदान होना है।
 
Lok sabha chunav 2019 Will 'Modi Magic' be run in Remaining three phase voting
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण की वोटिंग 12 मई को होगी। इसमें बिहार की 8 सीटों, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8 और यूपी की 14 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों और दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए मतदान होगा।

 
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Will 'Modi Magic' be run in Remaining three phase voting
नरेंद्र मोदी - फोटो : ani

सांतवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग होगी। इसमें पंजाब की 13 और यूपी की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा, बिहार की 8 सीटों, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों, झारखंड की 3 सीटों और मध्य प्रदेश की 8 सीटों के लिए वोटिंग होगी। सांतवें चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसी चरण मेंं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी मतदान होगा। ऐसे में बाकी के तीन चरण भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed