सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Devendra Fadnavis said Nobody can put speed-breaker in development express of Mahayuti govt

Maharashtra: 'विकास की एक्सप्रेस चला रही महाराष्ट्र सरकार, कोई स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया जा सकता', बोले फडणवीस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 14 May 2025 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति सरकार के विकास की रफ्तार की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार विकास की एक्सप्रेस ट्रेन चला रही है, जिसमें कोई स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया जा सकता।

Maharashtra Devendra Fadnavis said Nobody can put speed-breaker in development express of Mahayuti govt
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स@CMOMaharashtra
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में महायुति सरकार की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यों को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास की एक्सप्रेस ट्रेन चला रही है, जिसमें कोई स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया जा सकता।

Trending Videos


जल्द खोला जाएगा काशीगांव-डहिसर मेट्रो लाइ
ठाणे के पास काशीगांव में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने बताया कि काशीगांव-डहिसर मेट्रो लाइन तकनीकी परीक्षण के अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को राहत मिलेगी। बता दें कि सीएंम  इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Union Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई

मेट्रो नेटवर्क में नए प्रयोग
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एसएमआर) में पहली बार डबल डेकर ब्रिज का निर्माण हो रहा है, जो विशेष रूप से मीरा-भायंदर जैसे इलाकों की ट्रैफिक समस्या दूर करेगा। फडणवीस ने कहा कि हमारा लक्ष्य वीरार तक मेट्रो यात्रा को संभव बनाना है। आने वाले समय में 50 किलोमीटर और फिर 62 किलोमीटर मेट्रो लाइन का कार्य चरणबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2015 से शुरू हुए मेट्रो नेटवर्क को 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।


ये भी पढ़ें:- Bhargavastra: ड्रोन के झुंड का मुकाबला करेगा हमारा 'भार्गवास्त्र', गोपालपुर फायरिंग रेंज में हुआ सफल परीक्षण

बुलेट ट्रेन और मेट्रो का होगा समन्वय
मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पालघर के वधावन में बन रही बुलेट ट्रेन स्टेशन के साथ मेट्रो नेटवर्क को जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इसके साथ ही फडणवीस ने अंत में कहा कि हम मेट्रो को मुंबई और आसपास के क्षेत्र के लिए सबसे अच्छा परिवहन माध्यम बनाना चाहते हैं, जिससे यात्रियों को एक छोर से दूसरे छोर तक बिना परेशानी के सफर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

1