Maharashtra News: अजित पवार ने नरेंद्र राणे को बनाया मुंबई अध्यक्ष, दीपक मनकर को मिली पुणे की कमान
मुंबई में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएम एकनाथ शिंदे के आवास पर बैठक की, जो देर रात तक चली। बैठक खत्म होने के बाद फडणवीस को सीएम के आवास से रवाना हो गए।
विस्तार
महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। शरद पवार से अलग हुए अजित पवार ने 24 साल पुरानी एनसीपी और उसके चुनाव चिन्ह पर दावा पेश किया है। अजित पवार ने मुंबई और पुणे अध्यक्ष की नियुक्ति की है।
पार्टी के एक नेता ने बताया कि अजित पवार गुट ने गुरुवार को नरेंद्र राणे को मुंबई एनसीपी का अध्यक्ष घोषित किया है। इसी के साथ उन्होंने दीपक मनकर को भी पुणे अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशांत जगताप पहले से एनसीपी के पुणे अध्यक्ष हैं। बावजूद इसके अजित गुट ने नए पदाधिकारी की घोषणा की है।
सीएम के साथ देवेंद्र फडणवीस की बैठक खत्म
इस बीच, मुंबई में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएम एकनाथ शिंदे के आवास पर बैठक की, जो देर रात तक चली। बैठक खत्म होने के बाद फडणवीस को सीएम के आवास से रवाना हो गए।
Mumbai: Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis leaves from CM residence after meeting CM Eknath Shinde#MaharashtraPolitics pic.twitter.com/TCPrTmsg5y
— ANI (@ANI) July 6, 2023