फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Theft worth ₹40 lakh at Peshwa-era Vireshwar Temple in Raigad; 17kg silver stolen from temple

Maharashtra: रायगढ़ में पेशवाकालीन वीरेश्वर मंदिर में 40 लाख की चोरी, शिवलिंग का 17KG चांदी का कवच ले गए चोर

Mon, 20 Jul 2026 04:42 PM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Pavan Updated Mon, 20 Jul 2026 04:42 PM IST
सार

मुंबई से सटे रायगढ़ के खोपोली स्थित ऐतिहासिक वीरेश्वर मंदिर से नकाबपोश चोर शिवलिंग पर चढ़ा करीब 17 किलो वजनी चांदी का कवच चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डॉग स्क्वायड, तकनीकी जांच और विशेष टीमों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Maharashtra: Theft worth ₹40 lakh at Peshwa-era Vireshwar Temple in Raigad; 17kg silver stolen from temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के खोपोली में स्थित ऐतिहासिक पेशवाकालीन भगवान वीरेश्वर मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नकाबपोश चोर शिवलिंग पर चढ़ा करीब 17 किलो वजनी चांदी का कवच चोरी कर ले गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। खोपोली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Fraud: ठगों ने बदला ईमेल ID, मोबाइल मैसेज भी किए ब्लॉक; बुजुर्ग महिला के खाते से 33 लाख उड़ाए, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चोरी की यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात हुई। रविवार तड़के करीब पांच बजे जब पुजारी और मंदिर के सेवक रोज की तरह कपाट खोलने पहुंचे, तो शिवलिंग पर लगा चांदी का कवच गायब मिला। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सूचना दी गई। ट्रस्ट ने पूरे परिसर की जांच करने के बाद खोपोली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में शनिवार रात करीब दो बजे दो नकाबपोश बदमाश मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसते दिखाई दिए। दोनों सीधे गर्भगृह तक पहुंचे और शिवलिंग पर लगा भारी चांदी का कवच उखाड़कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में ऑपरेशन 'म्यूल हंट': एक दिन में कई फ्रॉड खाताधारकों पर एफआईआर, साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए डॉग स्क्वायड, तकनीकी जांच और स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद ली जा रही है। कई विशेष टीमें भी जांच में लगाई गई हैं। खालापुर संभाग के उप पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाल नेहुल पाटिल और खोपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन हिरे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की समीक्षा की। पुलिस ने भरोसा जताया है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed