फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates IIT Bombay hostel Student death Nagpur Palghar Mumbai Politics Crime Education Travel News

Maharashtra News: आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में मिली छात्र की लाश, नासिक में 3.8 तीव्रता का भूकंप

Thu, 30 Jul 2026 07:01 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 30 Jul 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates IIT Bombay hostel Student death Nagpur Palghar Mumbai Politics Crime Education Travel News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से फिर बुरी खबर सामने आई है। आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में छात्र का शव मिला है। मुंबई आईआईटी में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र सोहिल राजकुमार सांगवान का शव मंगलवार रात कमरे में सीलिंग फैन से चादर के सहारे लटका मिला। वह राजस्थान के पिलानी के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पांच साल में 70 छात्रों व स्टाफ ने दी जान  
ग्लोबल आईआईटी एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी संस्थानों में आत्महत्या के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार 5 वर्षों में लगभग 70 छात्रों और स्टाफ ने अपनी जान गंवाई है। इनमें हालिया महीनों व वर्षों में आईआईटी कानपुर और आईआईटी गुवाहाटी सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नासिक में 3.8 तीव्रता का भूकंप, तड़के महसूस हुए झटके
महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। यह भूकंप सुबह 2:37 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से केवल 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

गहराई कम होने के कारण सतह पर झटके ज्यादा महसूस होते हैं। हालांकि, इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान या जान-माल की हानि की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से नासिक में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed