सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee BJP attack West Bengal election rally politics Delhi plan opposition Ram Navami violence

Politics: 'बंगाल से भाजपा का अंत तय', ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- पूरे देश की सत्ता गंवानी पड़ेगी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Sat, 28 Mar 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भाजपा को पूरे देश में सत्ता गंवाने पर मजबूर करेगी। उन्होंने चौथी बार जीत का दावा किया और दिल्ली में विपक्ष को एकजुट करने की बात कही। साथ ही चुनाव आयोग और राम नवमी हिंसा को लेकर भी सवाल उठाए।

Mamata Banerjee BJP attack West Bengal election rally politics Delhi plan opposition Ram Navami violence
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी गर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा बंगाल को कमजोर करने की कोशिश करेगी, तो उसे पूरे देश की सत्ता गंवानी पड़ेगी। रानीगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने साफ कहा कि बंगाल की जनता भाजपा को जवाब देगी। और बंगाल से भाजपा का अंत करेगी।
Trending Videos


रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी। उन्होंने यह भी एलान किया कि जीत के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली की सत्ता को चुनौती देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अगर राज्य में आई तो बुलडोजर राजनीति करेगी और लोगों को उनके घरों से बाहर कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या भाजपा को बंगाल से देश में नुकसान होगा?
ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा बंगाल को निशाना बना रही है, लेकिन इसका असर उल्टा पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल को कमजोर करने की कोशिश भाजपा के लिए पूरे देश में भारी पड़ेगी। उनके मुताबिक, जनता भाजपा की नीतियों से नाराज है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

ये भी पढ़ें- गोवा क्लब अग्निकांड मामले में लूथरा भाइयों बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत

चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाए?
ममता ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान नाम हटाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह काम भाजपा के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी एक सीमा होती है, लेकिन भाजपा हर सीमा पार कर रही है।

राम नवमी हिंसा क्या बोलीं ममता
मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज इलाके में राम नवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर भी ममता ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में लौटने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

राम नवमी के दौरान कई जगह पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने जंगीपुर और रघुनाथगंज इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। चुनावी माहौल में इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली की कुर्सी पर भी ममता की नजर
ममता बनर्जी ने साफ संकेत दिया कि उनका लक्ष्य सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि वह विपक्षी दलों को एकजुट कर दिल्ली में भी भाजपा को चुनौती देंगी। इससे साफ है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में भी टकराव और तेज हो सकता है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed