पिछले दिनों एकाएक खबर आई कि बॉलीवुड सेंसेशन रहीं माधुरी दीक्षित अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जब जुलाई 2018 में संपर्क फॉर समर्थन के लिए देश की जानी मानी हस्तियों से मिल रहे थे तभी उन्होंने धक-धक गर्ल से भी मुलाकात की थी और तभी से चर्चा गर्म है कि माधुरी दीक्षित अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म अभिनेत्री और कई डांस रियलिटी शो की जज रह चुकी माधुरी दीक्षित फिलहाल अभिनय में बहुत कुछ नहीं कर पा रही हैं इसलिए उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर किया गया है जिसकी वजह से वह हाल ही में चर्चा में रहीं। हालांकि बाद में उन्होंने इसका खंडन कर दिया।
{"_id":"5c173635bdec2256e63b1638","slug":"meet-those-actors-who-did-marvelous-job-in-indian-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिल्वर स्क्रीन से निकलकर राजनीति के फलक पर चमक रहीं ये अदाकाराएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिल्वर स्क्रीन से निकलकर राजनीति के फलक पर चमक रहीं ये अदाकाराएं
Mon, 17 Dec 2018 01:44 PM IST
पूजा मेहरोत्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्रियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी
hema malini
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी का भाजपा की तरफ रुझान शुरू से ही था। उन्होंने 1999 में अपने को-स्टार रहे भाजपा प्रत्याशी विनोद खन्ना के लिए चुनाव प्रचार किया था। उसके बाद वह वर्ष 2003 से 2009 तक राज्यसभा सदस्य रहीं। मार्च 2010 में वह भाजपा की जनरल सेक्रेटरी बनीं। वर्ष 2014 में जब देश में मोदी लहर चल रही थी तब उन्होंने मथुरा से लोकसभा चुनाव मैदान में उतरीं और जीतीं भी।
जयाप्रदा
Jaya Prada
जयाप्रदा सुपरहिट फिल्मों देकर अभी जमी हुईं थीं कि तभी उन्होंने अचानक फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया, फिल्मों से विदा लेने के बाद उन्होंने सबसे पहले वर्ष 1994 में तेलगुदेशम पार्टी जॉइन की। लेकिन पार्टी नेता चंद्रबाबू नायडु से मतभेदों के चलते वे समाजवादी पार्टी में आ गईं और 2004 में रामपुर से चुनाव जीतीं। 2014 में भी वे लोकसभा चुनाव जीतीं। अमर सिंह से अपनी दोस्ती को लेकर वह काफी चर्चा में भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगमा
nagma
नगमा कांग्रेस पार्टी की नेत्री हैं। हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नगमा ने राजनीति में वर्ष 2006 में कदम रखा। पहले वह कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार करती थीं फिर धीरे-धीरे राजनीति में रमती चली गईं। उन्होंने वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। वर्ष 2015 में वे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनाई गईं।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
Smriti Irani
स्मृति का फिल्मी करियर नहीं रहा लेकिन टेलीविजन के माध्यम से उन्होंने घर घर में पहुंच बनाई। टेलीविजन के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मशहूर हुई स्मृति ईरानी ने वर्ष 2003 में भाजपा की सदस्यता ली। बेबाक बयानों के लिए पहचानी जानें वाली स्मृति वर्ष 2011 में राज्यसभा सदस्य बनीं। वर्ष 2014 में अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरीं और चुनाव हारीं। वे मोदी सरकार में मंत्री हैं।