{"_id":"5c17540abdec22569b2ef662","slug":"hardik-pandya-might-join-team-india-before-third-test-suggests-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, जल्द टीम से जुड़ेंगे हार्दिक पांड्या","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, जल्द टीम से जुड़ेंगे हार्दिक पांड्या
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टार आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं। पांड्या ने पिछले सप्ताह ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है और अगर रिपोर्ट्स की माने तो वह आॅस्ट्रेलिया जल्द ही रवाना हो सकते हैं।
2 of 5
hardik pandya
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चयन समिति ने पांड्या पर फैसला छोड़ा है कि वह आॅस्ट्रेलिया जाकर टीम इंडिया के साथ जुड़ना चाहते हैं या नहीं। राष्ट्रीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह उस समय वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे, जब हार्दिक गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे थे। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने भारतीय आॅलराउंडर से बातचीत की।
3 of 5
हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम प्रबंधन पहले ही राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को बता चुका है कि हार्दिक पांड्या के फिट होते ही उन्हें आॅस्ट्रेलिया भेज दें। याद हो कि 2018 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान पांड्या चोटिल हुए थे। इसके बाद से अगले तीन महीने तक वह क्रिकेट एक्शन से दूर रहे। पीठ दर्द की समस्या से उबरने के बाद हार्दिक को भारत ए की तरफ से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलने का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hardik pandya
हार्दिक पांड्या ने तब बड़ौदा की तरफ से रणजी ट्रॉफी मैच खेलने का फैसला किया। पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी वापसी का जश्न मनाया। हालांकि, पांड्या की टीम का प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा और वह मुंबई के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बढ़त लेने में कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम इंडिया दूसरा मैच पर्थ खेल रही है, जहां भारत की स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें अपने स्टार आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या की काफी कमी खल रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।