फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तैयार हो जाइए! इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Wed, 30 May 2018 10:19 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
monsoon prediction 2018 india by India Meteorological Department 

पूर्व और उत्तर-पूर्व को छोड़कर पूरे देश में इस साल भी सामान्य मानसून रहेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को अपने दूसरे चरण के दीर्घावधि पूर्वानुमान में यह संभावना जताई है। उसके अनुसार उत्तर-पश्चिम के राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 100 फीसदी, मध्य भारत में 99 प्रतिशत, दक्षिण भारत में सामान्य से कुछ कम 95 प्रतिशत बारिश होने के आसार हैं। हालांकि पूर्व और उत्तर-पूर्व के राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर में सामान्य से कुछ कम लगभग 93 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 

monsoon prediction 2018 india by India Meteorological Department 
मौसम विभाग के अनुसार, देश में लगातार तीसरे साल मानसून सामान्य रहेगा। देशभर में जुलाई महीने में 101 फीसदी और अगस्त में 94 फीसदी बारिश हो सकती है। हालांकि इसमें 9 फीसदी की कमी या वृद्धि संभव है। 

विभाग के अनुसार, इस साल देश में दक्षिणपश्चिम मानसून मौसम (जून से सितंबर) सामान्य रहेगा। इस दौरान दीर्घावधि (लांग पीरियड एवरेज या एलपीए) में 96 से 104 फीसदी बारिश के आसार हैं। परिणामस्वरूप मानसून सीजन में पूरे देश में दीर्घावधि में औसतन 97 फीसदी बारिश की संभावना है। हालांकि इसमें 4 फीसदी की कमी या बढ़ोतरी हो सकती है।

48 घंटे में उत्तर-पूर्वी राज्यों में पहुंचेगा मानसून

monsoon prediction 2018 india by India Meteorological Department 
मानसून केरल में पहुंच चुका है। इसके अगले 48 घंटों में उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। दक्षिणपूर्व मानसून 3 जून तक दक्षिण भारत के कुछ और हिस्सों में पहुंच सकता है। महाराष्ट्र और गोवा में 6 जून से मानसूनी बारिश हो सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आंका जाता है बारिश को

monsoon prediction 2018 india by India Meteorological Department 
90 से 96 फीसदी के बीच दीर्घावधि की मानसूनी बारिश को सामान्य से कम और 96 से 104 फीसदी के बीच दीर्घावधि की बारिश को सामान्य माना जाता है। 90 फीसदी से नीचे की बारिश को कम माना जाता है। 104-110 के बीच की मानसूनी बारिश को सामान्य से अधिक और 110 फीसदी से अधिक बारिश को अत्यधिक माना जाता है।
विज्ञापन

स्काईमेट ने जून में बंपर बारिश की संभावना जताई

monsoon prediction 2018 india by India Meteorological Department 
मौसम पूर्वानुमान जताने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने जून महीने में 111 फीसदी बारिश की संभावना जताई है जोकि की अत्यधिक बारिश की श्रेणी में आती है। हालांकि जुलाई और अगस्त में दीर्घावधि में 97 और 96 फीसदी बारिश हो सकती है। सितंबर में 101 फीसदी बारिश की संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed