{"_id":"5b0ebda74f1c1ba56e8b55de","slug":"graeme-smith-says-ab-de-villiers-retirement-was-like-taking-virat-kohli-out-of-the-indian-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिग्गज का बड़ा बयान, बोले- डीविलियर्स का संन्यास लेना टीम इंडिया से कोहली को अलग करने जैसा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस दिग्गज का बड़ा बयान, बोले- डीविलियर्स का संन्यास लेना टीम इंडिया से कोहली को अलग करने जैसा
Wed, 30 May 2018 08:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ab de villiers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि एबी डीविलियर्स के अचानक संन्यास लेने से दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। इतना ही नहीं, स्मिथ ने डीविलियर्स की तुलना मौजूदा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से करते हुए बहुत बड़ी बात कही है।
2 of 5
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : SACricketmag.com
समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' को दिए गए एक इंटरव्यू में ग्रीम स्मिथ ने डीविलियर्स की तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से करते हुए कहा, 'डीविलियर्स का संन्यास लेना टीम इंडिया से विराट कोहली को अलग करने जैसा है।'
3 of 5
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : CricketCountry.com
बकौल स्मिथ, डीविलियर्स का अचानक इतना बड़ा फैसला लेना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने ये भी कहा कि टीम को आने वाले कुछ सालों में चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। मैंने सोचा था कि वह 2019 वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास लेंगे। उन्होंने वापसी की और गर्मियों के दिनों में घर में अच्छा प्रदर्शन किया। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। मैंने इसके बारे में सोचा नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
AB de Villiers
स्मिथ ने कहा, 'वो एक अच्छा बल्लेबाज हैं। उनकी जगह कोई दूसरा नहीं ले सकता है। दक्षिण अफ्रीका ने एक 'एक्स फैक्टर' खिलाड़ी को खोया है, जो अकेले अपने दम पर मैच जीताने का बूता रखते हैं। आखिरकार उनके चाहने वाले प्रशंसक काफी निराश हैं। क्योंकि वो उन्हें और खेलता देखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने 14 साल का लंबा सफर क्रिकेट को दिया।
विज्ञापन
5 of 5
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : asianage
गौरतलब है कि एबी डीविलियर्स ने 23 मई को एक वीडियो संदेश के जरिए अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इस दिन क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उस दौरान उन्होंने लिखा था, इस मुश्किल फैसले को लेने से पहले मैंने लंबे समय तक विचार किया, लेकिन मुझे लगता है कि अब इसे छोड़ देने का वक्त आ गया है। उन्होंने लिखा, मेरे टीम के साथियों, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और देश के अंदर और दुनियाभर में मेरा समर्थन करने वालों को बहुत बहुत धन्यवाद।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।