मोदी 2.0 कैबिनेट: करीब 60 मंत्रियों के शामिल होने की चर्चा, चौंका सकते हैं नए चेहरे
'मोदी 2.0' सरकार में नए कैबिनेट गठन को लेकर 23 मई को नतीजे आने के बाद से ही चल रही सियासी हलचल के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार पीएम मोदी की टीम में कौन-कौन शामिल होगा, इसको लेकर बने सस्पेंस के बीच खबर आई है कि पीएम मोदी शाम साढ़े चार बजे लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर नए सांसदों संग बैठक करेंगे। ये वे सांसद होंगे, जिन्हें नए कैबिनेट में जगह दी जानी है।
जिन नए सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी जानी है, उन्हें फोन कर इस बैठक में आने की सूचना दी जा रही है। शाम साढ़े चार बजे उन्हें पीएम आवास पहुंचना है। मोदी कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, वहीं कुछ पुराने चेहरों को आराम दिया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो इस बार करीब 60 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
खबरों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ सदस्य जैसे राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्तार अब्बास नकवी, सदानंद गौड़ा, बाबुल सुप्रियो, आरके सिंह, रामविलास पासवान और प्रकाश जावड़ेकर मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इनमें से अधिकतर सांसदों को पीएम मोदी संग बैठक में शामिल होने के लिए फोन चुका है।
बिहार से गिरिराज और नित्यानंद के नाम की भी चर्चा
अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, जयंत सिन्हा, गिरिराज सिंह, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, दिलीप घोष, जितेन्द्र सिंह, पुरूर्षोत्तम रूपाला, नित्यानंद राय को मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने के संकेत मिले हैं। साथ ही प्रहलाद पटेल, कैलाश चौधरी के अलावा तेलंगाना से कृष्णा रेड्डी और महाराष्ट्र से राव साहब दानवे को भी मंत्रिपरिषद में स्थान मिलने के संकेत हैं।
BJP leaders Santosh Gangwar, Jitendra Singh and Nityanand Rai to meet PM Narendra Modi at 4:30 PM today at 7, Lok Kalyan Marg. (file pics) pic.twitter.com/X4Zofw40DT
— ANI (@ANI) May 30, 2019
गठबंधन के तहत अकाली दल से हरसिमरत कौर और अपना दल से अनुप्रिया पटेल का भी मंत्री बनना तय बताया जा रहा है। वहीं अरुण जेटली पीएम मोदी को पत्र लिख कर इस बार मंत्री न बनाए जाने की बात कह चुके हैं।
Shiromani Akali Dal (SAD) MP from Bathinda, Harsimrat Kaur Badal and BJP MP from Asansol, Babul Supriyo to take oath as ministers, today evening. (file pics) pic.twitter.com/g2Jxqt3IyY
— ANI (@ANI) May 30, 2019
मंत्रिमंडल में नए चेहरे, चौंका सकते हैं ये नाम
सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में गठबंधन समीकरण, जीत में भूमिका, शानदार प्रदर्शन आदि के आधार पर नए चेहरों को भी किया जाना तय है। शिवसेना से अनंत गीते चुनाव हार चुके हैं, ऐसे में अरविंद सावंत को उनकी जगह दी जा सकती है। वहीं, कर्नाटक से सुरेश अंगड़ी और प्रह्लाद पटेल मंत्रिमंडल का नया चेहरा हो सकते हैं।
जदयू से राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह और मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह मंत्री हो सकते हैं। जदयू प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद से सियासी गलियारे में चर्चा हो रही थी कि जदयू कोटे से एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।