{"_id":"69c54f62697fd196ed08175e","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-attend-the-upcoming-g7-summit-in-france-from-june-15-to-17-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"G7 Summit: जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, जून में दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे फ्रांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G7 Summit: जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, जून में दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे फ्रांस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Rahul Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में 15 से 17 जून तक होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस सरकार की ओर से पीएम मोदी की यात्रा की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है।
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 17 जून के बीच फ्रांस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनकी इस यात्रा की पुष्टि हाल ही में हुई उच्चस्तरीय कूटनीतिक बैठकों के दौरान की गई। वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और फ्रांस के यूरोप एवं विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरो ने जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर मुलाकात की। जयशंकर फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
Trending Videos
फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एवियन शिखर सम्मेलन (15-17 जून) में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इसमें कहा गया कि जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में जयशंकर की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि फ्रांस भारत को अपनी जी7 अध्यक्षता में निकटता से शामिल करने को कितना महत्व देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होर्मुज पर चर्चा
जयशंकर की इस बैठक में मौजूदगी इस बात का संकेत है कि फ्रांस अपने जी7 अध्यक्षता के दौरान भारत को कितना महत्व दे रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता भी कर रहा है।बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उससे ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे असर पर भी चर्चा की। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि वे आपसी समन्वय बनाए रखेंगे, ताकि होर्मुज सुरक्षित बना रहे।
फरवरी में मैक्रों आए थे भारत
इससे पहले जयशंकर जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इसी स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके अन्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करने की भी संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने 17 से 19 फरवरी के बीच भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और मुंबई में ‘2026 भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष’ की शुरुआत भी की थी। दोनों नेताओं ने भविष्य में संबंधों को और मजबूत करते हुए इसे विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति जताई थी।