सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Alleges Rising Atrocities Against Dalits, Adivasis in Gujarat, Raises Una Case Again

Rahul Gandhi: गुजरात में दलित-आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप, राहुल गांधी ने उठाया ऊना कांड का मुद्दा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Sun, 29 Mar 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी ने गुजरात में दलित और आदिवासी समुदायों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप लगाया। ऊना कांड के पीड़ितों को अब तक न्याय न मिलने पर जताई चिंता।

Rahul Gandhi Alleges Rising Atrocities Against Dalits, Adivasis in Gujarat, Raises Una Case Again
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात में दलित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नफरत, भेदभाव और हिंसा का माहौल लगातार गहराता जा रहा है।

Trending Videos


ऊना कांड का फिर उठाया मुद्दा
राहुल गांधी ने 2016 के ऊना कोड़े मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली थी। उस समय चार दलित युवकों को सार्वजनिक रूप से पीटा गया था। उन्होंने कहा कि करीब एक दशक बीत जाने के बावजूद पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है, जो अपने आप में एक बड़ी विफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद बयान
राहुल गांधी ने हाल ही में गुजरात से आए दलित और आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई पीड़ितों की आपबीती सुनी। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में लोगों को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए, वहीं एक अन्य मामले में व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया।

'डर और अन्याय का माहौल'
कांग्रेस नेता ने कहा कि ये घटनाएं सिर्फ अलग-अलग अपराध नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे माहौल की तस्वीर पेश करती हैं जहां डर और अन्याय हावी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं, उन्हें धमकियों, हिंसा और यहां तक कि हत्या के जरिए दबाने की कोशिश की जाती है।

न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा शासित गुजरात में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह मॉडल अब पूरे देश में लागू किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। राहुल गांधी ने कहा मैं पहले भी इन परिवारों के साथ खड़ा था, आज भी हूं और तब तक उनकी आवाज उठाता रहूंगा जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कहा कि ऊना के पीड़ित पिछले 10 वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed