फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi demands removal of education minister dharmendra pradhan over paper leak issue

CJP Protest: राहुल का दावा- प्रदर्शन में युवक पर चलाई गई पैलेट गन, धर्मेंद्र प्रधान 'अपराधी शिक्षा मंत्री'

Fri, 24 Jul 2026 03:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Jul 2026 03:08 PM IST
सार

CJP Protest: नीट और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा। उन्होंने छात्रों की तीन मांगों को दोहराते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और प्रधानमंत्री से माफी की मांग की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
rahul gandhi demands removal of education minister dharmendra pradhan over paper leak issue
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वह हमारी शिक्षा व्यवस्था के पतन के प्रतीक हैं। उन्हें जाना होगा।  राहुल गांधी ने कहा, हजारों लोग जो बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, उसकी वजह वही हैं। उन्हें पद से हटना होगा। 
विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने क्या कहा?
  • 10 जनपथ के बाहर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हमने अपनी स्थिति साफ कर दी है। छात्रों ने भी अपनी मांग स्पष्ट कर दी है। हम उनकी मांग दोहरा रहे हैं।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • राहुल गांधी ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वह हमारी शिक्षा व्यवस्था के पतन के प्रतीक हैं। उन्हें जाना होगा। 
  • राहुल गांधी ने कहा, इन छात्रों के माता-पिता ने अपनी मेहनत की कमाई से उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका दिया है। सरकार को झूठ बोलना बंद करना चाहिए। उसने देश के भविष्य पर हमला किया है।
  • उन्होंने कहा कि युवाओं की सिर्फ तीन मांगें हैं। पहली मांग है कि शिक्षा मंत्री को पद से हटाया जाए, जिन्हें छात्र मौजूदा हालात, पेपर लीक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की स्थिति पैदा होने के लिए जिम्मेदार मानते हैं।
  • उन्होंने कहा कि दूसरी मांग है कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिन्होंने इन युवाओं पर छर्रे वाली बंदूकें चलाईं और लाठीचार्ज किया। तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो इस पूरी व्यवस्था के प्रमुख हैं, उन हजारों युवाओं से माफी मांगें, जिन्हें इस मामले की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कई युवाओं को गंभीर शारीरिक चोटें आई हैं।
  • कांग्रेस नेता ने कहा, मैं यह भी निश्चित तौर पर नहीं कह सकता कि इस युवा व्यक्ति की आंखों की रोशनी बचाई जा सकेगी या नहीं। इसमें छात्रों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा, यही तीन मांगें हैं। हमारे छात्रों पर हमला करना बंद करें, उन्हें डराना बंद करें और इन मांगों को पूरा करें। 

ये भी पढ़ें: अदालती कार्यवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से पहले लेनी होगी अनुमति, शीर्ष कोर्ट ने क्या कहा? 

और क्या कहा?
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, सरकार ने दावा किया है कि छर्रे वाली बंदूक का इस्तेमाल नहीं किया गया, लेकिन इसे देखिए, छर्रे वाली बंदूक से ऐसा होता है। इस व्यक्ति की आंख में चोट लगी है और उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है। 

राहुल गांधी ने कहा, ये युवा भारत का भविष्य हैं। हजारों युवाओं पर कथित तौर पर छर्रे वाली बंदूकें चलाई गईं, लाठीचार्ज किया गया, उन्हें पीटा गया और उनके साथ मारपीट की गई, जबकि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। 


उन्होंने कहा, वे प्रदर्शन क्यों कर रहे थे? क्योंकि उनकी परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए वर्षों तक मेहनत की। लेकिन एक दिन उन्हें बताया गया कि पेपर लीक हो गया है। 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, जिन लोगों के पास 60-70 लाख रुपये थे, वे प्रश्नपत्र खरीद सकते थे, जबकि बाकी युवाओं को इसका नुकसान उठाना पड़ा। ऐसा लाखों युवाओं के साथ हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed