फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Lists Three Demands to Govt Over NEET Paper Leak, Protest Violence

'प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगें', राहुल ने केंद्र सरकार के सामने रखीं तीन मांगे, प्रदर्शन को दिया समर्थन

Wed, 22 Jul 2026 04:55 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 04:55 PM IST
सार

Rahul Gandhi Lists Three Demands: नीट पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने तीन मांगें भी रखीं। धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, छात्रों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ जवाबदेही तय करने और प्रधानमंत्री से छात्रों से माफी मांगने की मांग उठाई। राहुल ने प्रदर्शन का भी खुलकर समर्थन किया। आइए, विस्तार से जानते हैं कि राहुल गांधी की ये तीन प्रमुख मांगो के बारे में...

विज्ञापन
Rahul Gandhi Lists Three Demands to Govt Over NEET Paper Leak, Protest Violence
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। राहुल गांधी ने 20 जुलाई को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। राहुल ने कहा- सवाल यह है कि यह क्यों हुआ? इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं। 

विज्ञापन


 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तीन मांगे क्या?

  • पहली और पूरी तरह से जायज मांग यह है कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के तौर पर नाकाम रहे हैं और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन्हें उनके पद से हटाया जाए। यह 100% जायज मांग है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने भारत और दुनिया को दिखा दिया है कि वे इस सिस्टम को चलाने में अक्षम हैं। एक के बाद एक परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं।
  • विज्ञापन
  • दूसरी मांग यह है कि जिन लोगों ने हमारे छात्रों पर हिंसा की है, चाहे आदेश देने वाले हों या उसे अंजाम देने वाले, उन सभी को जवाबदेह ठहराया जाए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तीसरी बात यह है कि जो व्यक्ति इस पूरे सिस्टम को चला रहा है और जो आखिरकार इन सबके लिए जिम्मेदार है, उसमें इतनी शालीनता होनी चाहिए कि वह जो कुछ हुआ है, उसके लिए छात्रों से माफी मांगे।

'चर्चा में जितेंद्र सिंह की कोई जरूरत नहीं'
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बयान पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हम छात्रों के आंदोलन का पूरा समर्थन कर रहे हैं। हम इसका पूरा समर्थन कर रहे हैं... इस चर्चा में जितेंद्र सिंह की कोई जरूरत नहीं है। वह एक गैर-जरूरी व्यक्ति हैं। वह जो चाहें कह सकते हैं। वह इस चर्चा का एक गैर-जरूरी हिस्सा हैं। चर्चा बहुत सीधी-सी है। छात्रों की मांगें साफ हैं। पहली मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए। दूसरी मांग है कि जिन लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट की, उन्हें सजा दी जाए। तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगें। जितेंद्र सिंह जो भी कल्पना करना चाहते हैं, करें। उन्हें ऐसा करने की पूरी छूट है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।





अपने साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर क्या बोले राहुल गांधी?
अपने साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर राहुल गांधी ने कहा, मैं इन सब का आदी हूं। मेरा काम देश के लोगों की इच्छा को सामने रखने का है। विपक्ष के नेता के तौर पर। यह बहुत ही छोटी कीमत है, यह बड़ी बात नहीं है। मैंने यह ऐसा यह मेरे लिए गर्व की बात है। धरने के दौरान दो पंच लगे वह बड़ी बात नहीं है।

शिक्षा बजट पर राहुल गांधी ने सरकार को कैसे घेरा?
राहुल ने कहा, जितना पैसा भारत सरकार शिक्षा बजट पर खर्च करती है, नीट एग्जाम पर भी उतना ही पैसा खर्च होता है, जो भारतीय परिवार देते हैं। सरकार साल भर टैक्स लेती है, इसी एजुकेशन बजट के लिए। धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है। सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह एजुकेशन दे, नौकरियां दे, बेहतर भविष्य दे। उन्होंने कहा कि, कोई व्यक्ति या लोगों का एक समूह हमारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रहा है. भारत की सबसे मूल्यवान संपत्ति उसकी शिक्षा व्यवस्था और उसके छात्र हैं, लेकिन उनके भविष्य को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, सरकार क्या कर रही है? एक भी दोषसिद्धि (कन्विक्शन) नहीं हुई है। यही पहला और पूरी तरह से जायज़ कारण है कि हमारे युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed