12:38 PM, 26-Jan-2022
बीएसएफ की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम का शानदार प्रदर्शन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा भवानी मोटरसाइकिल टीम ने गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन दिखाया।

12:35 PM, 26-Jan-2022
'बाज' फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू, देखें वीडियो
'बाज' फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू शानदार नजारा देखा गया। एक राफेल, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी, दो सुखोई-30 एमआई विमान सहित, सात एयरक्राफ्ट 'एरोहेड' फॉर्मेशन में 300 मीटर एओएल पर उड़ान भरे।
12:30 PM, 26-Jan-2022
विनाश का फॉर्मेशन
गणतंत्र दिवस परेड में एरोहेड फॉर्मेशन में उड़ान भरने वाले पांच राफेल के साथ विनाश के फॉर्मेशन का नजारा।

12:27 PM, 26-Jan-2022
भारतीय वायु सेना के 75 विमानों के साथ फ्लाई पास्ट
गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायु सेना के 75 विमानों केथ फ्लाई पास्ट हुआ।

12:18 PM, 26-Jan-2022
अमृत फोर्मेशन में 17 जगुआर शामिल, देखें वीडियो
अमृत फोर्मेशन का दृश्य दिखाया गया। इस फोर्मेशन में 17 जगुआर शामिल हुए। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अविनाश सिंह, ग्रुप कैप्टन गौरव अरजरिया, विंग कमांडर संदीप जैन, ग्रुप कैप्टन एन. पी. वर्मा, विंग कमांडर प्रखर, विंग कमांडर रोहित राय, विंग कमांडर सिद्धार्थ, विंग कमांडर अंकुश तोमर और पवार ने किया।
12:17 PM, 26-Jan-2022
रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट दृश्य, देखें वीडियो
रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट दृश्य दिखाया गया। इस फोर्मेशन में 2 ध्रुव हेलीकॉप्टर और 2 ALH रुद्र हेलीकॉप्टर ने भाग लिया था। इस फोर्मेशन का नेतृत्व 301 आर्मी एविएशन स्पेशल ऑपरेशंस के कर्नल सुदीप्तो चाकी ने किया था।
12:15 PM, 26-Jan-2022
आकाश में राफेल से लेकर जगुआर तक की गर्जना
आकाश में राफेल से लेकर जगुआर तक की गर्जना देखी गई। इस दौरान 75 विमानों ने शानदार प्रदर्शन दिखाए।
12:09 PM, 26-Jan-2022
यूपी की झांकी में दिखा काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर
उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में विकास का प्रदर्शन दिखाया गया। इसके अलावा राज्य सरकार की नई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति एवं औद्योगिक विकास नीति पर आधारित 'एक जिला एक उत्पाद' के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से उपलब्धि दिखाती है।

11:57 AM, 26-Jan-2022
पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम का दृश्य
पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है। इस झांकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है।

11:54 AM, 26-Jan-2022
हरियाणा की झांकी का प्रदर्शन
हरियाणा की झांकी ने परेड में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा का थीम 'खेल में नंबर वन' है।

11:47 AM, 26-Jan-2022
परेड में गोवा की झांकी का शानदार नजारा
परेड में गोवा की झांकी 'गोअन विरासत के प्रतीक' पर आधारित है। यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आजाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है।

11:42 AM, 26-Jan-2022
परेड में उत्तराखंड की झांकी
परेड में उत्तराखंड की झांकी में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, डोबरा-चंटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर को दर्शाया गया है।

11:38 AM, 26-Jan-2022
परेड में गुजरात की झांकी का शानदार प्रदर्शन
परेड में गुजरात की झांकी को 'गुजरात के आदिवासी आंदोलन' की थीम से प्रदर्शित करता दिखाया गया है।

11:30 AM, 26-Jan-2022
परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई
परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।

11:29 AM, 26-Jan-2022
DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में DRDO की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। इसमें DRDO ने पनडुब्बी के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन सिस्टम तक्नीक दिखाई है।
