फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sologamy marriage: क्षमा बिंदु ने खुद भर लिया अपनी मांग में सिंदूर, तीन दिन पहले ही किया एकल विवाह

Thu, 09 Jun 2022 11:16 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 09 Jun 2022 11:16 AM IST
सार

क्षमा बिंदु के एकल विवाह को लेकर विवाद उठने लगा था। कहा जा रहा था कि हिंदू धर्म में इस तरह के विवाह का प्रावधान नहीं है। क्षमा को मंदिर में इस तरह से विवाह नहीं करने देने की भी चेतावनी दी गई थी।  

विज्ञापन
Sologamy marriage: Kshama Bindu single marriage done three days prior, first sologamy in India
sologamy marriage: क्षमा बिंदु को परिजनों व सहेलियों ने लगाई हल्दी - फोटो : social media

गुजरात के वडोदरा की क्षमा बिंदु ने अपना दुल्हन बनने का सपना पूरा करते हुए आखिरकार खुद से शादी कर ही ली। क्षमा ने विवादों से बचने के लिए तय समय 11 जून से तीन दिन पहले बुधवार को ही एकल विवाह (Sologamy marriage) कर लिया।  



क्षमा बिंदु के एकल विवाह को लेकर विवाद उठने लगा था। कहा जा रहा था कि हिंदू धर्म में इस तरह के विवाह का प्रावधान नहीं है। क्षमा को मंदिर में इस तरह से विवाह नहीं करने देने की भी चेतावनी दी गई थी। क्षमा ने बिना दूल्हे के सात फेरे लिए। उन्हें सहेलियों व रिश्तेदारों ने हल्दी लगाई। 

वडोदरा की पूर्व डिप्टी मेयर सुनीता शुक्ला ने तो क्षमा को किसी मंदिर में विवाह नहीं करने देने की चेतावनी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय विवाद पद्धति में ऐसे विवाह को मान्यता नहीं है। यह एक विदेशी वेब सीरिज से प्रेरित कदम है। शुक्ला का कहना है कि एकल शादियों का चलन बढ़ने से हिंदुओं की आबादी कम होगी।

घर में लिए सात फेरे

Sologamy marriage: Kshama Bindu single marriage done three days prior, first sologamy in India
क्षमा बिंदु ने अपने घर में लिए सात फेरे - फोटो : social media

वडोदरा के गोत्री स्थित अपने घर में क्षमा ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की। इस खास  शादी में न तो दूल्हा था और न ही सात फेरे की रस्म पूरी कराने वाला पंडित। शादी में क्षमा के परिजनों के अलावा करीबी दोस्त मौजूद थे। कहा जा रहा है कि देश में इस तरह की पहली शादी है। बीते दिनों क्षमा बिंदु ने एकल शादी करने का एलान किया था। उन्होंने 11 जून को वडोदरा के एक मंदिर में खुद से शादी की घोषणा करते हुए कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती, लेकिन इस परंपरा को निभाने के लिए खुद से शादी करेंगी। 

विवादों से बचने के लिए पहले की शादी

Sologamy marriage: Kshama Bindu single marriage done three days prior, first sologamy in India
दोस्तों के साथ प्रसन्न मुद्रा में क्षमा - फोटो : social media
क्षमा ने जैसे ही खुद से शादी का एलान किया था, विरोध शुरू हो गया था। हालांकि, विरोध करने वालों की तादाद बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन इस डर से कहीं शादी के दिन बखेड़ा खड़ा न हो जाए, क्षमा ने 11 जून की बजाए 8 जून को ही शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पंडित ने किया इनकार तो टेप पर बजाए मंत्र

Sologamy marriage: Kshama Bindu single marriage done three days prior, first sologamy in India
क्षमा के हाथों में सजी मेहंदी - फोटो : social media
मंदिर में विवाह का विरोध होने और पंडित द्वारा रस्म पूरी कराने से इनकार के बावजूद क्षमा पीछे नहीं हटी और उसने एकल विवाह को अंजाम दे दिया। पंडित की कमी पूरी करने के लिए टेप पर विवाह के मंत्र बजाकर रस्में पूरी की गईं। क्षमा ने सोलोगेमी मैरिज का एलान करते वक्त  बताया था कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन दुल्हन बनने का सपना था, इसलिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद क्षमा ने इतिहास खंगाला कि क्या किसी देश की महिला खुद से शादी की है? इंटरनेट व अन्य रिकॉर्ड में उन्हें ऐसा कोई मामला नहीं मिला। इसके बाद क्षमा का यह संकल्प और पुख्ता हो गया। उसने  देश में एकल शादी कर मिसाल पेश की है।

 
विज्ञापन

पूरा किया दुल्हन बनने का सपना, हनीमून पर गोवा जाएगी

Sologamy marriage: Kshama Bindu single marriage done three days prior, first sologamy in India
क्षमा ने दुल्हन बन पूरा किया अपना सपना - फोटो : social media
क्षमा एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। उसने कहा कि कुछ लोग इसे अप्रासंगिक मान सकते हैं, लेकिन वह यह बताना चाहती हैं कि कि महिलाएं मायने रखती हैं। उनके माता-पिता खुले विचारों के हैं। उन्होंने इस शादी के लिए आशीर्वाद दिया। क्षमा अब शादी के बाद दो सप्ताह के लिए हनीमून पर गोवा भी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed