कोरोना संक्रमण के मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। वहीं, देश के कई राज्यों को अब इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मॉनसून आने के आसार हैं और बारिश शुरू होते ही इस गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व स्नान पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। गंगा दशहरा स्नान आज और निर्जला एकादशी कल है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: देश के 28 जिले कोरोना की चपेट में, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, पढ़ें अहम समाचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल से केरल तक देश के 28 जिले रेड जोन में
कोरोना संक्रमण के मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वे चार जिले भी शामिल हैं, जहां साप्ताहिक संक्रमण पांच फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
देश के कई राज्यों में गर्मी से बुरा हाल है ऊपर से गर्म हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है। लेकिन अब इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में मॉनसून आने के आसार हैं और बारिश शुरू होते ही इस गर्मी से राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
गंगा दशहरा आज
गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व स्नान पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। गंगा दशहरा स्नान बृहस्पतिवार और निर्जला एकादशी 10 जून को है। स्नान पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां चाक चौबंद करने का दावा किया है। हरकी पैड़ी पर कड़ी चौकसी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में प्रचंड गर्मी का दौर जारी, आज भी यलो अलर्ट
राजधानी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लू के थपेड़ों के साथ बुधवार को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो बीते 8 जून को बीते आठ वर्षों में सबसे ज्यादा रहा। इससे पहले साल वर्ष 2014 में 8 जून को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर...