{"_id":"69fb99b806f44121550570ea","slug":"tamil-nadu-election-dmk-and-aiadmk-may-join-hands-to-prevent-tvk-from-forming-the-government-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवीके का विजय रथ रोकने की तैयारी: क्या हाथ मिलाएंगे डीएमके-AIADMK?, बड़े सियासी उलटफेर की अटकलें; चर्चा जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीवीके का विजय रथ रोकने की तैयारी: क्या हाथ मिलाएंगे डीएमके-AIADMK?, बड़े सियासी उलटफेर की अटकलें; चर्चा जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 07 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
सार
तमिलनाडु में टीवीके को सरकार बनाने से रोकने के लिए कट्टर प्रतिद्वंद्वी डीएमके और एआईएडीएमके के बीच बातचीत की खबरें हैं। इस बीच कांग्रेस ने डीएमके का साथ छोड़कर टीवीके को समर्थन दिया है। टीवीके प्रमुख विजय ने 108 सीटों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं।
अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पादी पलानीस्वामी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा मोड़ देखने को मिला। राज्य की दो सबसे बड़ी विरोधी पार्टियां, डीएमके और एआईएडीएमके, टीवीके (TVK) को सत्ता में आने से रोकने के लिए हाथ मिलाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि ये दोनों दल टीवीके की पहली सरकार बनने की राह रोकने के लिए आपस में बातचीत कर रहे हैं।
यह खबर तब सामने आई, जब कांग्रेस ने अचानक टीवीके के साथ गठबंधन कर लिया। हालांकि, इस संभावित बातचीत को लेकर डीएमके और एआईएडीएमके ने अभी चुप्पी साध रखी है और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने टीवीके को दिया सशर्त समर्थन: भड़की द्रमुक, कहा- यह पीठ में छुरा घोंपने जैसा, ऐसे ये खत्म हो जाएंगे
विज्ञापन
दूसरी तरफ, टीवीके के मुखिया विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कांग्रेस ने डीएमके के साथ अपना पुराना गठबंधन तोड़कर विजय की पार्टी का साथ देने का फैसला किया है। तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के सेलबापेरुंथगाई और राज्य प्रभारी गिरीश चोडणकर ने टीवीके मुख्यालय में विजय को पार्टी का समर्थन पत्र सौंपा। फिर विजय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल को पत्र देकर सरकार बनाने के लिए न्योता देने का अनुरोध किया और उन्हें आश्वस्त किया कि विधानसभा में पार्टी तय समय में बहुमत साबित कर देगी।
सीटों के गणित पर नजर डालें तो टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं, जबकि पीएमके ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है। आईयूएमएल, सीपीआई, सीपीआई-एम और वीसीके के खाते में 2-2 सीटें आई हैं। इसके अलावा भाजपा, डीएमडीके और एएमएमके को 1-1 सीट मिली है। अब सबकी नजरें राज्यपाल के फैसले और डीएमके-एआईएडीएमके की अगली चाल पर टिकी हैं।
अन्य वीडियो-

Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन